Hindi News
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Kovid-19 State Nodal Officer Dr. Dhruv Chaudhary and Nursing Superintendent Ishwanti got vaccinated
{"_id":"6022e6b68ebc3e71144c391b","slug":"kovid-19-state-nodal-officer-dr-dhruv-chaudhary-and-nursing-superintendent-ishwanti-got-vaccinated-rohtakcity-news-rtk5946184118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 के प्रदेशस्तीय नोडल अधिकारी डॉ. ध्रूव चौधरी व नर्सिंग सुपरीडेंट ईशवंती ने कराया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 के प्रदेशस्तीय नोडल अधिकारी डॉ. ध्रूव चौधरी व नर्सिंग सुपरीडेंट ईशवंती ने कराया टीकाकरण
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
वैक्सिन लगवाते डॉ. ध्रूव चौधरी।
Link Copied
रोहतक। पीजीआईएमएस में कोविड-19 के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में मंगलवार को कोविशील्ड वैक्सीनेशन शुरू किया गया। इसमें प्रदेश के नोडल अधिकारी कोविड-19 डॉ. ध्रुव चौधरी व संस्थान की नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट ईशवंती मलिक को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण सेंटर पर सबसे पहला टीका नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट लगवानी पहुंची तो स्टाफ को जागरूक करने के लिए दूसरा टीका डॉ. ध्रूव चौधरी ने लगवाया।
विज्ञापन
स्टाफ नर्सों को जागरूक करते हुए डॉ. ध्रुव चौधरी ने कहा कि अब संस्थान में दो वैक्सीन उपलब्ध हो गई है और वैक्सिन लगवाने के लिए सिर्फ पांच दिन बाकी हैं। कुलपति डॉ. ओपी कालरा की ओर से टीकाकरण के लिए दिलाए गए अतिरिक्त समय का सभी को लाभ उठाना चाहिए। संस्थान में 1700 से अधिक कर्मचारी टीकाकरण करवा चुके हैं। टीका लगवा कर सभी को स्वयं को सुरक्षित कर बीमारी को जड़ से मिटाना अनिवार्य है। नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट ईशवंती मलिक ने बताया कि उनके पास करीब 1100 स्टाफ नर्सें हैं, इसमें वही टीकाकरण के जागरूक कर सकते हैं जो स्वयं टीका लगवा चुके हों। वह कोरोना से 28 दिन पहले ही ठीक हो चके हैं। जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. वरुण अरोड़ा ने बताया कि आज संस्थान में कोविड वैक्सिनेशन के प्रभारी डॉ. आरबी जैन के दिशा-निर्देशन में टीका लगवाया है। डीएमएस डॉ. महेश महला के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने भी वैक्सिनेशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंगलवार को दोपहर चार बजे तक 479 कर्मचारियों ने वैक्सिन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।