फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Knife moved in the middle of the night for parking the car at the medical turn

मेडिकल मोड़ पर कार पार्किंग को लेकर आधी रात में चले चाकू

Mon, 21 Mar 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Knife moved in the middle of the night for parking the car at the medical turn
रोहतक। शहर के मेडिकल मोड़ पर शनिवार की रात को कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक युवक को पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया गया। इस संबंध में पीजीआईएमएस थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मोखरा गांव निवासी बगीचा मलिक ने दी शिकायत में बताया कि वह डीएलएफ कॉलोनी में किराए पर रहता है। शनिवार की रात करीब एक बजे अपने दोस्त मुंगाण गांव निवासी रवींद्र के साथ खाना लेने के लिए मेडिकल मोड़ आया था। जैसे ही कार रोकी तभी दूसरी कार आई और उनके आगे अड़ाकर रोक दी। कार से तीन-चार युवक नीचे उतरे। एक युवक ने लाल रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। जब उनको कार दूसरी जगह खड़ी करने के लिए कहा तो झगड़ा करने लगे। अमित नाम के युवक ने उसके पेट व कमर में चाकू मारा। जबकि दो अन्य के नाम युवक आपस में प्रमोद व कृष्ण ले रहे थे। तीनों उसे जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीजीआईएमएस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम का कहना है कि केस दर्जकर जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed