फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kirti Singh Rajput will represent the district in the National Youth Environment Parliament 2024

Rohtak News: राष्ट्रीय युवा पर्यावरण संसद 2024 में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी कीर्ति सिंह राजपूत

Wed, 07 Feb 2024 04:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 07 Feb 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Kirti Singh Rajput will represent the district in the National Youth Environment Parliament 2024
06सीटीके11...कीर्ति सिंह राजपूत। संवाद
रोहतक। राष्ट्रीय युवा पर्यावरण संसद 2024 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय लीगल विभाग की छात्रा कीर्ति सिंह राजपूत कैबिनेट सदस्य के रूप में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। पर्यावरण मंत्रालय की ओर से नागपुर में 10 फरवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा पर्यावरण संसद 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पर्यावरण के विरुद्ध हो रही गतिविधियों व भविष्य में पर्यावरण हित में लिए जाने वाले कदमों पर चर्चा करना रहेगा। संसद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दो सत्र आयोजित की जाएगी व आगामी पीढ़ी को पर्यावरण और जलवायु के प्रति जागरूक करने पर चर्चा की जाएगी। संसद में होने वाली चर्चा में कुल 142 युवा भाग लेंगे। इनमें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय लीगल विभाग से परवीन कुमार भी रोलिंग पार्टी के सदस्यों में शामिल रहने वाले है।
विज्ञापन


महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय पर्यावरण विभाग अध्यापिका रचना बटेरिया ने बताया कि पर्यावरण मंत्रालय कि ओर से माह पहले ऑनलाइन मोड के जरिए पर्यावरण सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता की परीक्षा विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित कराई गई। इसमें राज्य से पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ है। जिले में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से दो छात्र का राष्ट्रीय युवा पर्यावरण संसद 2024 के अग्रिम आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन

बॉक्स :

परिवार में बचपन से ही पर्यावरण और जलवायु के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल के समय में पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियों में भी हिस्सा लिया करती थी। उसके पश्चात महाविद्यालय में भी पर्यावरण व विभिन्न विभाग की ओर से आयोजित होने वाली गतिविधियों में भाग लेती हूं। अध्यापकों की ओर से पर्यावरण मंत्रालय के राष्ट्रीय युवा पर्यावरण संसद 2024 गठन के लिए होने वाली परीक्षा की जब जानकारी दी गई, उसी समय इसमें भी भाग लेने का फैसला लिया। पर्यावरण और जलवायु के हित में निवासियों को जागरूक करने के लिए गतिविधियों को आयोजन कराने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-कीर्ति सिंह राजपूत, सोनीपत
बॉक्स :
विद्यालयों में 100 से अधिक जागरूक कार्यक्रम आयोजित किए
2022 में एक एनजीओ का गठन किया, जिसके जरिए विद्यार्थियों को पर्यावरण के साथ विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया जाता है। वर्तमान में एनजीओ में 25 सदस्य हैं और जिले में राजकीय विद्यालयों में 100 से अधिक जागरूक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। साथ में 500 से अधिक पौधरोपण किए हैं। स्कूल में कक्षा सातवीं से पर्यावरण से जुड़े गतिविधियों में भाग लिया करता था। महाविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाली एनएसएस शिविर, वाईआरसी शिविर, जागरूकता शिविर में भाग भी लेता हूं। संसद में जाने का मौका मिला है, चर्चा में भाग लेकर विचार प्रस्तुत करूंगा।
-परवीन कुमार, करौंथा

06सीटीके11...कीर्ति सिंह राजपूत। संवाद

06सीटीके11...कीर्ति सिंह राजपूत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed