फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kinship and recommendation are over, now getting job on merit: Gangwa

रिश्तेदारी व सिफारिश खत्म, अब योग्यता से मिल रही नौकरी : गंगवा

Sun, 17 Apr 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kinship and recommendation are over, now getting job on merit: Gangwa
कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को सम्मानित करते आयोजक। विज्ञप्ति - फोटो : RohtakCity
रोहतक। भाजपा सरकार से पहले नौकरियों के लिए गाड़ी भर-भरकर नेताओं के दरवाजे पर लोग जाते थे। नौकरियां रिश्तेदारों और पहुंच रखने वालों को मिलती थी। आज घर बैठे योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं। यह बात शनिवार को हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कही।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा क्षेत्र के काहनी गांव में प्रजापति चौपाल पर आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने ऐसी व्यवस्था की है कि किसी भी जाति व धर्म का मेहनती युवा अपने बलबूते पर नौकरी पा सकता है। हरियाणा में सरपंच, जिला परिषद, ब्लॉक समिति में भी पिछड़ा वर्ग आरक्षण का प्रावधान किया है। इस दौरान भाजपा के महामंत्री राजेश भालोट, सतीश ठेकेदार, नीलम पांचाल, शमशेर सरपंच, अशोक खत्री, नरेश कुंडिया, राजेश सैनी, सुरजीत जसिया, सुनील फौगाट, रोहतास तंवर, कृष्णलाल प्रजापति, सतीश प्रजापति, रमेश नागपाल, रतन सिंह तवर, सुदामा, दिनेश मुदगिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पारदर्शी योजना से खोला नौकरी का रास्ता : मनीष
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले होनहार बच्चों को नौकरी नहीं मिल पाती थी। राजनीतिक पहुंच नहीं होने व आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से नौकरी के लिए भटकते थे। प्रदेश सरकार ने पारदर्शी पॉलिसी बनाकर नौकरी के रास्ते खोलने का काम किया। बुजुर्गों ने सिर पर जो पगड़ी रखी है, उसका पूरा मान-सम्मान रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed