फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kiloi Mandi still lacks amenities after 25 years... grain lying in the open, no boundary wall

Rohtak News: 25 साल बाद भी सुविधाओं को तरस रही किलोई मंडी... खुले में पड़ा अनाज, चहारदीवारी तक नहीं

Mon, 04 May 2026 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kiloi Mandi still lacks amenities after 25 years... grain lying in the open, no boundary wall
01-रोहतक की किलोई अनाज मंडी में बिना टीन-शेड और चाहरदीवारी के खुले में पड़ा गेहूं। संवाद

विज्ञापन
रोहित राठौर
रोहतक। किलोई अनाज मंडी में 25 वर्षों से प्रशासनिक दावों के बावजूद मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। इस मंडी में मात्र 2.5 एकड़ का सीमित पक्का क्षेत्र है जबकि आवक इससे दस गुना से अधिक रहती है। इससे अनाज खुले में पड़ा रहता है और बारिश होने पर गेहूं खराब तक हो जाता है।
आढ़तियों व ग्रामिणों के अनुसार, वर्ष 1999 से चालू किलोई अनाज मंडी में आज भी हजारों क्विंटल गेहूं और अन्य अनाज 30 से अधिक एकड़ में खुले में पड़ा रहता है। मात्र मात्र 2.5 एकड़ क्षेत्र पक्का के बाद भी कच्चे फर्श या मिट्टी पर गेहूं पड़ा रहता है।
विज्ञापन

बारिश और आंधी में अनाज भीगकर खराब होने की शत-प्रतिशत संभावना है। किसानों और आढ़तियों का कहना है कि सालों से मंडी में टिन-शेड की कमी है जिससे फसल खुले आसमान के नीचे रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहारदीवारी न होने से आवारा पशु और चोरी का डर भी बना रहता है। बारिश के समय किसानों का अनाज भीग जाता है। इससे नमी के कारण उसका रंग फीका पड़ जाता है और सरकारी खरीद में दिक्कत आती है। हालात इतने बदतर हैं कि आढ़तियों के बैठने के लिए पक्के कमरे नहीं हैं। मंडी में रिकॉर्ड और बायोमेट्रिक मशीनें टेंट में रखी जा रही हैं। यह सुरक्षा के लिहाज से बेहद असुरक्षित है। संवाद
अस्पताल में समय पर नहीं मिल रही दवाई व इलाज
किलोई दोपाना के वार्ड-13 पंचायत सदस्य दीपक जांगड़ा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को समय पर दवाई नहीं मिल रही हैं। अनेक दवा केंद्र पर उपलब्ध ही नहीं है। वहीं, शहीद नफे सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पीने के पानी व्यवस्था नहीं है। कैंपरों के सहारे ही काम चलाया जा रहा है। दीपक ने बताया कि प्रशासन को गांव में पशुओं के लिए बने जाेहड़ों की चहारदीवारी करवानी चाहिए जिससे गंदा पानी जोहड़ में न जाए। इससे पानी भी साफ रहे और पशु भी बीमार न हों।
-------
फोटो : 03

किलोई मंडी में टिन-शेड और चहारदीवारी बनवाने के लेकर प्रशासन से संपर्क किया जाएगा। पंचायत के सहयोग से किसानों के हित में मंडी विस्तार और सुविधा के लिए मांग की जाएगी। -दीपक जांगड़ा, वार्ड-13, पंचायत सदस्य।

फोटो : 04
गांव की किलोई अनाज मंडी में आस-पास के गावों के किसान गेहूं बेचते हैं। किसान मंडी पहुंचते हैं लेकिन वहां गेहूं की आवक के अनुसार पर्याप्त स्थान नहीं है। खेतों में गेहूं पड़ा रहता है। -देवेंद्र, किलोई।
फोटो : 05
टिन-शेड व पर्याप्त स्थान हो तो गेहूं को बचाया जा सकता है। अब खुले में गेहूं पड़ा रहता है। यहां बारिश में किसानों और आढ़तियों की दिक्कतें बढ़ जाती है। बारिश में गेहूं बिल्कुल गांठ हो जाता है। -दिलबाग, किसान, किलोई।
----
फोटो : 06
कच्ची मिट्टी होने के कारण बारिश में गेहूं के नुकसान होने खतरा रहता है। 40 साल से किलोई गेहूं खरीद का केंद्र हैं। गांव में आधुनिक मंडी की आवश्यकता है। खुल आसमान के तले गेहूं पड़ा रहता है। -रामफल सिंह, समाज सेवी किलोई।
फोटो : 07
1999 से किलोई में गेहूं की खरीद चल रही है। आढ़तियों को मंडी में पक्की फंड न होने के कारण खेतों में गेहूं डालना पड़ता है। प्रशासन से मंडी बढ़ाने की मांग कर चुके हैं। -मुकेश, आढ़ती किलोई।
----
फोटो : 08
25-30 साल से मंडी में गेहूं की आवक होती है। मंडी में सिर्फ 2.5 एकड़ की पक्की फड़ है लेकिन गेहूं की आवक अधिक रहती है। अभी 7.5 लाख मीट्रिक टन की आवक होती है। -संदीप, आढ़ती, किलोई।
----
फोटो : 09
जब गांव में मंडी आई है तब से ही कोई चहारदीवारी और टिन-शेड नहीं है। बारिश व आंधी में गेहूं का नुकसान होने का खतरा है। तेज हवाओं के उठती धूल गेहूं में जाकर मिल जाती है। -जोगिंद्र, किलोई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed