{"_id":"61881f62434c34305f176db0","slug":"kiloi-case-discussion-of-fir-denial-of-dsp-rohtak-news-rtk6291856190","type":"story","status":"publish","title_hn":"किलोई प्रकरण : किसानों के खिलाफ केस दर्ज, डीएसपी का इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किलोई प्रकरण : किसानों के खिलाफ केस दर्ज, डीएसपी का इंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। दो दिन पहले किलोई स्थित शिव मंदिर में भाजपा नेताआें को रोकने के मामले में एफआईआर को लेकर रविवार को चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। चर्चा थी कि पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व दूसरी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि डीएसपी मुख्यालय ने इसकी पुष्टि नहीं की।
इससे पहले दोपहर को एसपी उदय सिंह मीणा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि किलोई प्रकरण की जांच पड़ताल कर रहे हैं। एफआईआर के संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता। आगे इस तरह के हालात न हो, इसके लिए विशेष कदम उठा रहे हैं। गांवों में सरपंचाें से भी पुलिस संपर्क करेगी, ताकि दोबारा इस तरह की स्थिति न हो। बात दें कि पांच नवंबर को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता किलोई मंदिर पहुंचे थे, जहां केदारनाथ धाम से पीएम मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जा रहा था। मंदिर के बाहर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए और देर शाम तक भाजपा नेताओं को निकलने नहीं दिया। शर्त रखी कि जब तक पूर्व मंत्री ग्रोवर माफी नहीं मांगेंगे, तब तक मंदिर से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। पूर्व मंत्री ने हाथ जोड़े। इसके बाद मामला शांत हुआ। हालांकि पूर्व मंत्री ने मीडिया के सामने कहा कि उन्होंने कोई माफी नहीं मांगी। केवल हाथ जोड़कर राम-राम की थी।
सांसद के खिलाफ शिकायत मिली तो करेंगे जांच
रविवार को पत्रकारवार्ता में एसपी उदय सिंह मीणा ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, अभी तक सांसद के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत आती है तो जांच करेंगे।
विज्ञापन
.............
किलोई प्रकरण में पुलिस ने किसी तरह की एफआईआर दर्ज नहीं की है।
- सज्जन सिंह, डीएसपी, मुख्यालय