फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   kidnap businessman but his son save him

औद्योगिक क्षेत्र से दिनदहाड़े उद्योगपति का अपहरण, बेटे ने पीछा किया तो छोड़कर भागे बदमाश

Mon, 09 Dec 2019 07:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
kidnap businessman but his son save him
राई/सोनीपत। राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी के बाहर से बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उद्योगपति का अपहरण कर लिया। बदमाश जब व्यापारी का अपहरण कर भाग रहे थे तो उनके बेटे ने देख लिया, जिस पर उसने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। गांव छतेहरा रेलवे पुल पर उसके बेटे ने बदमाशों की कार के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी। पकड़े जाने के भय से बदमाशों ने उद्योगपति को नीचे उतार दिया। बदमाशों ने उद्योगपति की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान हड़बड़ी में उनकी एक पिस्तौल भी गाड़ी में गिर गई। बाद में वे फरार हो गए। उद्योगपति ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित निरंकारी कालोनी के रहने वाले परमजीत ने राई पुलिस को बताया कि वह राई औद्योगिक क्षेत्र में एसएस इंजीनियरिंग वर्क्स के नाम से सरिया बनाने की फैक्टरी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि वह सोमवार करीब 11 बजे फैक्टरी में पहुंचे थे। अंदर जाने पता लगा कि पानी नहीं आया है। वह पास ही स्थित पंपसेट केंद्र पर जाने के लिए बाहर आ गए, जब वह फैक्टरी के बाहर आए तो इसी दौरान वहां पहले से खड़ी सफेद रंग की आई-20 कार से दो युवक उतरकर आए और उन्हें पिस्तौल दिखाकर काबू कर लिया। उन्होंने उद्योगपति को जबरन अपनी गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद आरोपी उन्हें लेकर जठेड़ी रोड पर चले गए। इसी बीच उनके बेटे समनीत ने बदमाशों को उसे उठाते हुए देख लिया था। उसने पीछा करना शुरू कर दिया। इसी बीच बदमाशों ने देखा कि क्रेटा गाड़ी सवार युवक उनका पीछा कर रहा है। जब वे पीछे देखने लगा तो उसने बताया कि वह उसका बेटा है। इस पर बदमाश पकड़े जाने से घबरा गए। उन्होंने आपस में कहा कि इसे यहीं उतार देते हैं। इसके बाद बेटे ने पुलिस को भी फोन कर दिया, जिससे वह पकड़े जाएंगे। इस पर आरोपी छतेहरा रेलवे पुलिस पर कार ले गए और वहां ले जाकर कार दी। इस पर उसका बेटा भी वहां पहुंच गया। उसने बदमाशों की कार के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी। बदमाशों ने परमजीत को अपनी कार से उतार दिया। परमजीत भाग कर अपने बेटे की गाड़ी में बैठ गया। इसी दौरान बदमाशों ने पिस्तौल के बट मारकर समनीत की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। ऐसा करते हुए एक बदमाश की पिस्तौल समनीत की गाड़ी में गिर गई। शोर मचाने पर बदमाश अपनी कार में सवार होकर फरार हो गए, जिस पर उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद अपहरण और शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जल्द होगा मामले का खुलासा
उद्योगपति ने राई औद्योगिक क्षेत्र से उसका अपहरण करने का आरोप लगाया है। तुरंत आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की गई। मगर कोई सुराग नहीं लग पाया। उद्योगपति के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फैक्टरी और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed