फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   kick boxing championship today

किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आज से दमखम दिखाएंगे देशभर से लगभग 32 खिलाड़ी

Thu, 18 Jul 2019 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
kick boxing championship today
हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ के तत्वाधान में वीरवार से सीनियर राष्ट्र स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश भर से 32 टीमों ने अपना पंजीकरण करवा चुकी हैं। एमडीयू के खेल परिसर में होने वाली प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ के संस्थापक महासचिव संतोष के अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में बुधवार तक 32 टीमों का पंजीकरण हो चुका है। इन टीमों के लगभग 400 महिला और पुरुष खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने पंच का दमखम दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने बताया कि वीरवार शाम पांच बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन सहकारिता मंत्री करेंगे। समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त, रोहतक आरएस वर्मा करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ओलिंपिक पदक विजेता खिलाड़ी योगेश्वर दत्त एवं राजेश जैन मौजूद रहेंगे। इस दौरान एमडीयू के खेल निदेशक देवेंद्र सिंह ढुल, संतोष कुमार अग्रवाल, मनोज मलिक, जसवंत सिंह, साहिल भारद्वाज, पुलकित भारद्वाज धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed