फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Khidwali firing incident: History-sheeter Deepak alias Commando shot Naveen alias Bhandar.

खिड़वाली फायरिंग मामला : हिस्ट्रीशीटर दीपक उर्फ कमांडो ने मारी थी नवीन उर्फ भंडर को गोली

Sun, 08 Feb 2026 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Khidwali firing incident: History-sheeter Deepak alias Commando shot Naveen alias Bhandar.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। खिड़वाली गांव में शनिवार की शाम जमानत पर एक माह पहले आए नवीन उर्फ कमांडो को उसी के गांव के युवक दीपक उर्फ कमांडो ने गोली मारी थी। कमांडो के खिलाफ पहले से पांच मामले दर्ज हैं। घायल नवीन उर्फ भंडर का भी पुराना रिकाॅर्ड रहा है। आरोपियों को पकड़ने के सदर व सीआईए की दो टीम बनाई गई हैं।
पुलिस के मुताबिक खिड़वाली गांव निवासी नीरज ने दी शिकायत में बताया कि वे दो भाई हैं। वह बड़ा है जबकि नवीन (30) छोटा है जो खेतीबाड़ी का काम करता है।
शनिवार शाम पांच बजे नवीन घर आया और उसे बताया कि गांव का युवक दीपक कमांडो व विकास उर्फ ढिल्ला के साथ उसकी कहासुनी हुई है। दोनों धमकी दे रहे थे कि तुझे जान से मार देंगे।
विज्ञापन

इसके बाद नवीन घर से थोड़ी दूर बाबा ज्ञानदास मंदिर की तरफ बुलेट बाइक पर गया था। पीछे से सफेद रंग की कार में दीपक कमांडो व विकास उर्फ ढिल्ला अपने साथी रितिक व अरुण के साथ आए। आरोपियों ने हाथों में हथियार ले रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी उसके भाई के पीछे लग गए। उसका भाई बाइक छोड़कर भागने लगा तो दीपक कमांडो ने नवीन पर गोली चला दी। वह आरोपियों की तरफ भागा तो आरोपी कार में सवार होकर भाग गए।
उसने नवीन को संभाला तो उसके सिर, छाती व हाथ पर गोलियों के छर्रे लगे थे। वह अपने ताऊ के लड़के विकास के साथ नवीन को लेकर पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर पहुंचा। पुलिस ने नीरज के बयान पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने व धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

वर्जन
आरोपी दीपक उर्फ कमांडो व उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।आरोपी वारदात के बाद से भागे हुए हैं। सीआईए की टीम के साथ मिलकर दबिश दे रहे हैं। -इंस्पेक्टर सुरेंद्र, प्रभारी थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed