फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Keep an eye on those who give expensive gifts to voters

Rohtak News: मतदाताओं को महंगे गिफ्ट देने वालों पर रखें नजर

Thu, 02 May 2024 05:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 02 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Keep an eye on those who give expensive gifts to voters
झज्जर। रोहतक संसदीय क्षेत्र के लिए चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त खर्च पर्यवेक्षक सत्यनारायण टखड़ (आईआरएस) ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी शक्ति सिंह ने जिला भर में चल रही चुनाव प्रक्रिया से संबंधित गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर डीसीपी डॉ. अर्पित जैन व एडीसी सलोनी शर्मा , भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


खर्च पर्यवेक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्याशियों के चुनावी खर्च का रिकॉर्ड निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप बिल्कुल सही ढंग से रखें, जो टीमें फील्ड में नियुक्त की गई हैं, उनसे प्रतिदिन रिपोर्ट लें। किसी भी जनसभा या रैली के खर्च का पूरा रिकॉर्ड रखें,कहीं भी शराब की तस्करी या अवैध बिक्री न हो। गाड़ियों की तलाशी के दौरान यह भी देखा जाए कि उसमें कोई महंगा गिफ्ट तो नहीं है वाहन चेकिंग की वीडियो जरूर बनाएं।
विज्ञापन


टीमें बनाई गईं
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश शीतल ने जानकारी देते हुए ऑब्जर्वर को बताया कि जिला में चार वीएसटी टीम बनाई गई हैं और 4 वीडियो टीमें, 4 अकाउंट टीमें, 12 एसएसटी टीमें और 31 एफएसटी टीमें हैं। उन्होंने बताया कि जिला में वाहनों की तलाशी लेने के लिए जिला भर में कई जगहों पर नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में झज्जर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रविंद्र यादव, बादली विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सतीश यादव, बहादुरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम परमजीत चहल, बेरी विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रविंद्र मलिक, डीआरओ प्रमोद चहल, डीईटीसी इतेंद्र सिंह, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, उप चुनाव तहसीलदार सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed