{"_id":"65d784b3e9fa0c7eb10109e8","slug":"kashmiri-students-shared-information-about-rich-cultural-heritage-and-folk-culture-rohtak-news-c-17-roh1020-366075-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कश्मीरी विद्यार्थियों ने साझा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत व लोक संस्कृति की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कश्मीरी विद्यार्थियों ने साझा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत व लोक संस्कृति की जानकारी
Thu, 22 Feb 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
22सीटीके23...महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में विजिट करता कश्मीरी विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में वीरवार को कश्मीरी विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। इस दल ने विशेष रूप से विवेकानंद पुस्तकालय, इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और कार्य प्रणाली की जानकारी प्राप्त की।
एमडीयू की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक प्रो. तिलक राज ने बताया कि कश्मीर से 45 छात्राओं व 15 छात्रों ने एमडीयू कैंपस का भ्रमण किया। इन विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के क्लीन, ग्रीन कैंपस, साफ-सफाई, पुस्तकालय की आधुनिक सुविधाओं, आईएचटीएम में उपलब्ध सुविधाओं को खूब सराहा। आईएचटीएम निदेशक प्रो. आशीष दहिया ने आईएचटीएम में संचालित पाठ्यक्रमों एवं लैब्स बारे जानकारी दी।
विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण कार्यालय की ओर से इन विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की विद्यार्थियों के दौरे से सांस्कृतिक आदान-प्रदान होता है। हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक संस्कृति की जानकारी विद्यार्थियों को मिली। कुलपति ने कहा कि भविष्य में भी स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम का आयोजन एमडीयू करेगा और भारतीय अनेकता में एकता के संदेश को बुलंद करेगा।