फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kalanaur Napa elections...17 and a half thousand voters will decide victory or defeat

Rohtak News: कलानौर नपा चुनाव... साढ़े 17 हजार मतदाता तय करेंगे हार-जीत

Wed, 08 Jan 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 08 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Kalanaur Napa elections...17 and a half thousand voters will decide victory or defeat
नगर पालिका कलानौर के चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। साढ़े 17 हजार मतदाता नपा के प्रत्याशियों की हार-जीत तय करेंगे। इसमें 8 हजार 248 पुरुष, 8 हजार 299 महिला व एक अन्य मतदाता शामिल हैं। इसके लिए मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से अंतिम मतदाता सूची जारी की गई। एसडीएम रोहतक आशीष कुमार वरिष्ठ को रिवाइजिंग अथाॅरिटी बनाया गया था।
विज्ञापन

डीसी नरेंद्र कुमार ने बताया कि कलानौर नगर पालिका के आम चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन करवा दिया गया है। राज्य चुनाव आयोग की अधिसूचना के तहत नपा के एक से 16 वार्डों की मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि कलानौर नगर पालिका में 16 वार्ड हैं, जिनमें 17 हजार 548 मतदाता हैं। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 377 दावे प्राप्त हुए थे, जिनमें से 347 को स्वीकार कर लिया गया तथा 30 को रद्द कर दिया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान 801 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 689 को स्वीकृत कर लिया गया और 112 को रद्द कर दिया गया। रोहतक के एसडीएम आशीष कुमार को कलानौर नगर पालिका का रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

वार्ड वाइज मतदाता सूची
वार्ड पुरुष महिला कुल मतदाता
1. 654 571 1225
2. 375 348 723
3. 450 405 856
4. 667 593 1260
5. 550 492 1042
6. 684 572 1256
7. 708 668 1376
8. 564 539 1103
9. 515 442 957
10. 767 650 1417
11. 745 654 1399
12. 669 596 1265
13. 575 544 1119
14. 513 450 1003
15. 399 347 746
16. 413 388 801
नोट : नपा के वार्ड नंबर 3 में एक मतदाता अन्य श्रेणी से है।
-------------
वार्ड नंबर 10 सबसे बड़ा, वार्ड दो सबसे छोटा

नपा के अंदर 16 वार्ड में 10 वार्ड में सबसे में सबसे ज्यादा मतदाता हैं, जिसमें 1417 मतदाता हैं। उनमें 767 पुरुष व 650 महिला मतदाता हैं। वार्ड नंबर दो में सबसे कम मतदाता हैं। इसमें 723 कुल मतदाता हैं। उनमें 375 पुरुष व 348 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed