{"_id":"69dd33c2e497844e7f08b246","slug":"kalanaur-mla-expressed-objection-to-the-biometric-system-rohtak-news-c-17-roh1020-839506-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कलानौर विधायक ने बायोमीट्रिक व्यवस्था पर जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कलानौर विधायक ने बायोमीट्रिक व्यवस्था पर जताई आपत्ति
विज्ञापन
कलानौर विधायक शकुंतला खटक ने अनाज मंडी का किया निरीक्षण, बायोमेट्रिक व्यवस्था पर जताई आपत्ति
कलानौर। कलानौर की विधायक शकुंतला खटक ने सोमवार को अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गेहूं खरीद प्रक्रिया, मंडी की साफ-सफाई, किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और उठान की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।
विधायक ने मंडी में लागू की जा रही बायोमीट्रिक प्रणाली पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के चलते किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस प्रणाली पर पुनर्विचार करने और किसानों के हित में सरल व्यवस्था लागू करने की मांग की।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की फसल का समय पर उठान सुनिश्चित किया जाए। मंडी में मौजूद किसानों ने भी अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान संत लाल वधवा, महेंद्र अरोड़ा, कपिल मलिक, कुशलानंद शर्मा, मंगल धींगड़ा, सज्जन वकील, सुनील बागड़ी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन सौजन्य संवाद
कलानौर अनाज मंडी में निरीक्षण करतीं विधायक शकुंतला खटक।