{"_id":"69f624f25fc0cc406b072dbd","slug":"juniors-bid-farewell-to-seniors-at-mdus-department-of-genetics-rohtak-news-c-17-roh1020-849683-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू के जेनेटिक्स विभाग में जूनियर्स ने दी सीनियर्स को विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू के जेनेटिक्स विभाग में जूनियर्स ने दी सीनियर्स को विदाई
Sat, 02 May 2026 09:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 02 May 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के जेनेटिक्स विभाग में पासआउट हो रहे विद्यार्थियों के लिए रंगारंग विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीन प्रो. मीनाक्षी वशिष्ठ, विभागाध्यक्ष प्रो. एस.के. तिवारी, प्रो. ऋतु यादव, प्रो. नीलम सहरावत व डॉ. मुकेश तंवर की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण जरूरी है। प्रतिभा और व्यक्तित्व के आधार पर विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कनिका को मिस फेयरवेल, सुमित को मिस्टर फेयरवेल, अनीशा को मिस पर्सनैलिटी और आरती को बेस्ट ड्रेस चुना गया।
-- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन