फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   July 10 will be the election of Jat institution

10 जुलाई को होगा जाट संस्था का चुनाव 

Sat, 23 Apr 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 23 Apr 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
July 10 will be the election of Jat institution
जाट संस्था - फोटो : अमर उजाला
आरक्षण आंदोलन के चलते स्थगित हुआ जाट संस्था का चुनाव शेड्यूल फिर से जारी कर दिया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार संस्था में 10 जुलाई को चुनाव होगा। प्रशासक ने भले ही शेड्यूल जारी कर दिया हो, लेकिन इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले वर्ष से जाट संस्था की कमान प्रशासक के हाथ में है। सरकार से अनुमति मिलने के बाद इसी वर्ष के शुरुआत में प्रशासक ने 10 मार्च को चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया था, लेकिन फरवरी में हुए आरक्षण आंदोलन के बाद यह शेड्यूल स्थगित कर दिया गया। इस अवधि के बीच संस्था के आजीवन सदस्यों ने फिर से वार्डबंदी का मामला उठा दिया।
विज्ञापन


एक आजीवन सदस्य ने तो कोर्ट में याचिका भी दायर कर दी कि दोबारा से वार्डबंदी कराई जाए। इसकी सुनवाई 25 अप्रैल को होनी है, लेकिन सुनवाई से पहले ही चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया। नए शेड्यूल के अनुसार चुनाव प्रक्रिया वहीं से शुरू होगी, जहां से पिछले शेड्यूल के अनुसार बंद हुई थी। इसके तहत 16 जून को सीधे निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। 24 से 30 जून तक नामांकन प्रक्रिया होगी, जिसके बाद 10 जुलाई को चुनाव होगा। इसी दिन मतों की गिनती कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह उठ रहे सवाल
चुनाव शेड्यूल जारी होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वार्डबंदी का मामला कोर्ट में विचाराधीन है और इस शेड्यूल के अनुसार अभी चुनाव में 77 दिन का समय बाकी है। सूत्रों की मानें तो योजना के तहत जल्दबाजी में यह शेड्यूल जारी किया गया है। फिलहाल जो भी हो, लेकिन शेड्यूल के जारी होने के बाद संस्था से जुड़े लोगों में खलबली मची हुई है। 


चुनाव शेड्यूल जारी कर दिया गया है। चुनाव की प्रक्रिया वहीं से शुरू होगी, जहां से पुराने शेड्यूल में बंद हुई थी। 
- सुशील बालियान, ओएसडी प्रशासक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed