फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Judicial system has improved under BJP rule, law and order is being maintained smoothly: Arvind Sharma

भाजपा राज में न्यायिक व्यवस्था हुई बेहतर, कानून व्यवस्था बना रहे सुगम : अरविंद शर्मा

Wed, 02 Apr 2025 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Judicial system has improved under BJP rule, law and order is being maintained smoothly: Arvind Sharma
01सीटीके08...जिला बार एसोसिएशन में आयोजित शपथ समारोह में मौजूद अ​धिवक्ता। संवाद
रोहतक। कैबिनेट मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में बड़ा योगदान दिया है। गृहमंत्री अमित शाह कानून व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। बार की पार्किंग व चैंबरों की समस्या को हल किया जाएगा। खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी रोहतक बार में आएंगे। अरविंद शर्मा मंगलवार को जिला बार में वकीलों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि देश में न्यायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 8 हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इतना ही नहीं, पिछले 25 साल में न्यायिक व्यवस्था पर जो धनराशि खर्च हुई है, उसका 75 प्रतिशत केवल पिछले 10 साल में किया गया। कैबिनेट मंत्री ने स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल की ओर से 11 लाख रुपये व एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन की ओर से 11 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की गई। मंत्री ने कहा कि मेयर राम अवतार वाल्मीकि भी जिला बार में आवश्यक कार्यों में सहयोग देंगे। इससे पहले बार के चुनाव अधिकारी रहे प्रदीप मलिक ने प्रधान दीपक हुड्डा, उप प्रधान अजय ओहल्याण, सचिव राजकरण पंघाल, सह सचिव डिंपल व लाइब्रेरी इंचार्ज अनिल को शपथ दिलवाई। इस मौके पर मेयर रामअवतार वाल्मीकि, महामंडलेश्वर कपिल पुरी, सतीश नांदल, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन व अन्य वकील भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
बार की नई साइट जारी, हर कार्य होगा ऑनलाइन : दीपक हुड्डा
बार के नए प्रधान दीपक हुड्डा ने कहा कि जिला बार के लंबित कार्यों को पूर्ण करवाएंगे। निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के लिए बार की नई साइट लांच की गई है। हर कार्य ऑनलाइन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
बार परिसर के अंदर व बाहर नजर आए भाजपा नेताओं के होर्डिंग व बैनर
जिला बार में कांग्रेस का ही दबदबा था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक बीबी बतरा से लेकर पूर्व सांसद शादीलाल बतरा तक बार के सदस्य हैं। अक्सर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा बार में आते रहे हैं। बार के चुनाव के बाद हालत बदले नजर आ रहे हैं। मंगलवार को नई बार के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा मुख्यअतिथि रहे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बार के अंदर व बाहर भाजपा नेताओं के होर्डिंग व बैनर नजर आए।

01सीटीके08...जिला बार एसोसिएशन में आयोजित शपथ समारोह में मौजूद अधिवक्ता। संवाद

01सीटीके08...जिला बार एसोसिएशन में आयोजित शपथ समारोह में मौजूद अधिवक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed