फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Judicial officers and lawyers celebrated Teej by swinging on swings

Rohtak News: न्यायिक अधिकारियों व वकीलों ने झूला झूलकर मनाई तीज

Sat, 26 Jul 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 26 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Judicial officers and lawyers celebrated Teej by swinging on swings
जिला बार में आयोजित तीज महोत्सव में मेहंदी लगवाती एडीजे रजनी यादव। स्रोत बार
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को बार परिसर में तीज महोत्सव मनाया गया जिसमें अदालत के न्यायिक अधिकारियों व वकीलों ने झूला झूलकर तीज मनाई।
विज्ञापन

जिला बार के प्रधान दीपक हुड्डा ने बताया कि इस बार तीज रविवार के दिन पड़ रही है। इसलिए शुक्रवार को ही बार परिसर में तीज महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर एएसजे संदीप दुग्गल, संगीता राय सचदेवा, रजनी यादव, राज गुप्ता, डॉ. भूपेंद्र कुमार, आर्य शर्मा, शैलेंद्र सिंह, कपिल राठी व अनिल कौशिक के अलावा सीजेएम मोहम्मद सागीर, एसीजेएम निशा, जज मोनिका, अमनदीप, रवलीन कौर, कर्णदीप, रवि अमितोज, डॉ. सुशीला, ममता व हिमांशु भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारियों ने न केवल झूला झूला बल्कि महिला न्यायिक अधिकारियों ने मेहंदी भी लगवाई। साथ ही हरियाणवी घेवर और दूसरी मिठाइयों का स्वाद चखा। इस मौके पर जिला बार के महासचिव राजकरण पंघाल, पुस्तकालय प्रभारी अनिल कुमार, सहसचिव डिंपल अरोड़ा , वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र लोरा, गूगन सिंह हुड्डा, संदीप हुडा, जगदीश राठी, कुलवंत नरवाल, महिला अधिवक्ता लवीना सिंगल, त्रिवेणी वर्मा, चेतन अरोड़ा, तृप्ता शर्मा, सुशीला फोगाट व श्रेया तुली भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed