{"_id":"68dae004b11643575f0238bf","slug":"jp-saini-appointed-administrator-of-saini-dharamshala-will-conduct-elections-by-december-rohtak-news-c-17-roh1020-736625-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जेपी सैनी सैनी धर्मशाला के प्रशासक नियुक्त, दिसंबर तक कराएंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जेपी सैनी सैनी धर्मशाला के प्रशासक नियुक्त, दिसंबर तक कराएंगे चुनाव
विज्ञापन
रोहतक। शहर के चमनपुरा स्थित सैनी धर्मशाला में जिला रजिस्ट्रार ने प्रशासक नियुक्त कर दिया है। धर्मशाला के प्रशासनिक मामलों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सेवानिवृत्त सहायक पोस्टमास्टर जनरल जयप्रकाश सैनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन धर्मशाला के दैनिक कार्य संभालने के साथ दिसंबर तक नई कार्यकारिणी का चुनाव भी कराएंगे।
जिला रजिस्ट्रार ने अपने आदेश में धर्मशाला की व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए प्रशासक की नियुक्ति की है। इस बारे में समाज के कुछ लोगाेें ने शिकायत दी थी। इसमें कहा गया है कि वर्ष 1992 में धर्मशाला का पंजीकरण हुआ था। वर्ष 2014 में इसका पुन: पंजीकरण कराया गया। इसके बाद से चुनाव नहीं हुए हैं।
धर्मशाला की व्यवस्था संभालने वाली गवर्निंग बॉडी का तीन वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इन परिस्थितियों को देखते हुए धर्मशाला की जिम्मेदारी प्रशासक को सौंपी गई है। प्रशासक जेपी सैनी ने बताया कि दिसंबर तक नई कार्यकारिणी के चुनाव करा दिए जाएंगे। रजिस्ट्रार ने तत्काल प्रभाव से प्रशासक का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। इन पर अमल किया जाएगा।