फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   joy in eradicating ignorance

Rohtak News: अज्ञानता मिटाने का उल्लास

Thu, 01 Aug 2024 06:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
joy in eradicating ignorance
झज्जर। शिक्षा विभाग की तरफ से 15 साल से ऊपर के असाक्षर लोगों को साक्षर करने के लिए इस बार उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत उन लोगों की पहचान की जा रही है, जो पढ़े-लिखे नहीं हैं। ऐसे लोगों की पहचान करके उनको साक्षर किया जाएगा। ऐसे में शिक्षा विभाग ने जिलास्तर पर उल्लास कोर्डिनेटर नियुक्ति किए है। यह नियुक्ति सरकारी स्कूलों में ही पढ़ाने वाले शिक्षकों में से की गई है। इन सभी की डेपुटेशन 31 मार्च 2025 तक के लिए गई है। सभी उल्लास कोर्डिनेटर डीईओ की देखरेख में काम करेंगे। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी इन सभी को इंफ्रास्ट्रक्चर व अन्य ह्यूमन रिसोर्स प्रदान करेंगे। इनकी अच्छी परफारमेंस को देखकर इनकी डेपुटेशन आगे बढ़ाई जा सकेगी। यहां बता दे कि कंद्र सरकार ने नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की शुरुआत नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत पारित कर दी थी और नेशनल एजुकेशन पॉलिसी की तीसरी वर्षगांठ पर 29 जुलाई 2023 को इसकी विधिवत शुरुआत हुई थी। इसके तहत यह कार्यक्रम पांच साल यानी 2022 से 2027 तक संचालित किया जाना है। इसके पांच मुख्य बिंदु रखे गए हैं, जिनमें मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यवसायिक कौशल और पढ़ाई जारी रखना शामिल है। योजना के तहत निरक्षर लोगों की पहचान के लिए सर्वे कराया गया है। उसका डाटा मोबाइल एप उल्लास पर अपडेट किया गया है। पूरे देश में 2030 तक साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन



किस जिले में किसे बनाया गया उल्लास कोर्डिनेटर
जिला उल्लास कोर्डिनेटर का नाम
अंबाला-कृष्ण पूनिया
भिवानी- मुकेश महा
चरखीदादरी-नवीन सैनी
फरीदाबाद-राहुल
फतेहाबाद-पवन कुमार
गुरुग्राम-सुनील कुमार
हिसार-जोगेंद्र सिंह
झज्जर-वंदना
जींद-विक्रम दत्त
कैथल-निर्मल सिंह
करनाल-अनिल कुमार
कुरुक्षेत्र-संजय कौशिक
महेंद्रगढ़-कर्ण सिंह
नूहं-प्रदीप यादव
पलवल-संदीप कुमार
पंचकूला-गीता
पानीपत-जसबीर सिंह
रेवाड़ी-मनदीप
रोहतक-इला
सिरसा-रवि कुमार
सोनीपत-राजेश कुमार
यमुनानगर-संजय कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed