फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Journey to Delhi will be completed in 40 minutes

40 मिनट में पूरा होगा दिल्ली तक का सफर

Mon, 01 Nov 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Journey to Delhi will be completed in 40 minutes
श्रीराम रंगशाला में शपथ लेते सांसद डॉ. अ‌रविंद शर्मा साथ में विधायक बीबी बतरा,डीसी कैप्टन मनोज कु
दिल्ली जाने वाले रोहतक के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही रोहतक से दिल्ली का सफर 40 मिनट में पूरा हो जाएगा। दूसरे चरण में दिल्ली-रोहतक रैपिड ट्रांजिट सिस्टम शुरू होगा। यह जानकारी सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने जिला प्रशासन की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य पर श्रीराम रंगशाला में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में दी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि उन्होंने पहले प्रयास किया था कि मेट्रो रोहतक तक आए। लेकिन अधिकारियों ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट में कहा कि बहादुरगढ़ और सांपला के बीच ज्यादा स्टेशन बनाना संभव नहीं है। लेकिन अब पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली और रोहतक को रैपिड ट्रांजिट सिस्टम से जोड़ने की स्वीकृति दे दी है। पहले चरण में इस सिस्टम से अलवर, मेरठ और पानीपत को दिल्ली से जोड़ा जाएगा। दूसरे चरण में दिल्ली-रोहतक प्रोजेक्ट शुरू होगा। इससे दिल्ली का सफर सिर्फ 35-40 मिनट का रह जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डेढ़ साल कोरोना पर पूरी तरह नियंत्रण रखा गया। अब 100 करोड़ डोज के वैक्सीनेशन कर नया रिकॉर्ड बनाया गया है। हरियाणा भी इसमें पीछे नहीं है, राज्य ने भी ढाई करोड़ डोज का वैक्सीनेशन किया है। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पहले हरियाणा को किसानों और पहलवानों का प्रदेश माना जाता था। लेकिन राज्य ने खेलों में देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई है। ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में हरियाणा का दबदबा रहा है। उन्होंने बताया कि आज ही झज्जर में हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने 25 वीरांगनाओं को सम्मानित किया। देश की आजादी में भी हरियाणा का जबरदस्त योगदान रहा है। 56 साल में हरियाणा ने काफी उन्नति की है, कनेक्टिविटी की दिशा में बहुत काम हुए हैं। मौजूदा सरकार ने पारदर्शिता दी है, बिना सिफारिश और रिश्वत के लोगों की नौकरी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed