फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jojo's head decorated district bar crown

जोजो के सिर सजा जिला बार का ताज

Sat, 18 Dec 2021 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Jojo's head decorated district bar crown
जिला बार में प्रधान पद पर लोकेंद्र फोगाट के विजयी होने के बाद उन्हे कंधे पर बैठा कर जश्न माते समर्
रोहतक। जिला बार चुनाव में लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो सातवीं बार प्रधान चुने गए हैं। शुक्रवार को उन्हाेंने तीन साल में दूसरी बार संजीव बतरा को 276 वोटों से हराकर जीत हासिल की। इससे पहले वे 2019 में बतरा को हरा चुके हैं। वहीं दीपक हुड्डा ने लगातार दूसरी बार सचिव के तौर पर बाजी मारी। जबकि रोहित सुहाग उप प्रधान, वहीं तृप्ता सह सचिव के तौर पर जीत हासिल करने में कामयाब रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, जो शांतिपूर्ण ढंग से शाम पांच बजे तक चला। सुरक्षा के लिए मतदान स्थल से लेकर मुख्य गेट तक गैलरी में जगह-जगह पुलिस सतर्क नजर आई। महिला पुलिसकर्मी भी निगाह बनाए हुए थी। बार काउंसिल की तरफ से भी विजेंद्र नैन व विनोद अहलावत को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया था।
विज्ञापन

......
चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले बजने लगे ढोल
शाम पांच बजे जिला बार रूम में मतगणना शुरू हुई। हालांकि बीच में एक बार बत्ती गुल होने से थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन बाद में बिजली आ गई। करीब साढ़े 7 बजे मतगणना स्थल से बाहर सूचना आ गई। उस समय प्रधान के लिए जोजो, सचिव के लिए दीपक हुड्डा व सह सचिव के लिए तृप्ता बढ़त बनाए हुए थे। जबकि उप-प्रधान के लिए मंजीत हुड्डा व रोहित सुहाग के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी। यह सूचना मिलते ही बढ़त बनाने वालों के समर्थक ढोल बजने लगे। हालांकि थोड़ी देर बाद ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
मंगलवार को देंगे विजयी प्रमाण पत्र
बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो प्रधान, रोहित सुहाग उप प्रधान, दीपक हुड्डा सचिव व महिला वकील तृप्ता सह सचिव चुनी गई हैं। मंगलवार को आधिकारिक तौर पर विजेताओं का विजयी प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
- अनिल बुधवार, चुनाव अधिकारी
........
यह रहा चुनाव परिणाम
प्रधान मत मिले
लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो 1101
संजीव बतरा 825
पुनीत पुनिया 214
सुमित बुधवार 09
रद्द वोट 06
जीत का अंतर 276
उप प्रधान
रोहित सुहाग 1006
मंजीत हुड्डा 916
धर्मबीर सिंह 221
रद्द वोट 13
जीत का अंतर 90
सचिव
दीपक हुड्डा 878
राजकरण फौगाट 682
दीपक किलोई 318
रिंकु भटनागर 266
रद्द वोट 12
जीत का अंतर 196
सह सचिव
तृप्ता 970
सीमा सहरावत 868
सुनीता रानी 300
रद्द वोट 11
जीत का अंतर 102
.......................
कुल वोट 2445
पोलिंग 2156
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed