फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Joint director of the department reached the village to conduct crop harvesting experiment

Rohtak News: फसल कटाई प्रयोग करने गांव पहुंचे विभाग के संयुक्त निदेशक

Thu, 07 Nov 2024 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Joint director of the department reached the village to conduct crop harvesting experiment
07सीटीके14..नई अनाज मंडी का दौड़ा करते कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सयुंक्त निदेशक ओम प्रकाश
रोहतक। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वीरवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सयुंक्त निदेशक ओम प्रकाश गोदारा दो दिवसीय दौरे पर रोहतक पहुंचे। यहां वे जिले के गांवों में फसल कटाई प्रयोगों का निरीक्षण करेंगे। इसी कड़ी में विभिन्न गांवों में दौरा का कटाई का जायजा लिया। कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा फसल कटाई प्रयोगों का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

सयुंक्त निदेशक ओम प्रकाश गोदारा ने जिला के गांवों में फसल कटाई प्रयोगों का कार्य कर रहे कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को आदेश दिए कि यह कार्य ध्यानपूर्वक करें। क्योंकि इन्हीं के आधार पर प्रत्येक गांव की औसत पैदावार तय की जाएगी।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक सुरेंद्र ने कहा कि फसल कटाई प्रयोग के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की जिला के सभी गांवों में ड्यूटी लगाई गई है। इनके द्वारा प्रत्येक गांव में धान, कपास, बाजरा व मक्का के लिए चार-चार फसल कटाई प्रयोग किए जाने है। आंकड़ों में शुद्धता लाने के उद्देश्य से ही संयुक्त निदेशक द्वारा निरीक्षण का कार्य किया गया ताकि फसल कटाई प्रयोगों के आधार पर ही जिले की औसत पैदावार निकाली जाएगी। कान्ही में कृषि निरीक्षक सुरेंद्र का धान व कपास फसल का फसल कटाई प्रयोग, चुलियाणा में बीटीएम सरेश का धान व बाजरा फसल का फसल कटाई प्रयोग निरिक्षण कृषि विभाग के सयुंक्त निदेशक ओम प्रकाश गोदारा द्वारा किया गया। मौके पर ही फसल की कटाई, झड़ाई का कार्य पूर्ण करवाया गया ताकि आंकड़ों में शुद्धता लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक सांख्यिकी अधिकारी विनोद हुड्डा ने बताया कि हर गांव से रैंडम नंबर एवं स्मार्ट सैंप्लिंग के आधार पर धान, कपास, बाजरा व मक्का फसल के लिए चार-चार खेत चुने जाते हैं। इसमें 5 बाई 5 के प्लाॅट का चयन रैंडम तालिका द्वारा किया जाता है। यह कार्य कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा निदेशालय पंचकूला व उप कृषि निदेशक रोहतक के आदेशानुसार मोबाइल एप के द्वारा पूर्ण करना होता है और औसत पैदावार निकाली जाती है ताकि खंड एवं जिला स्तर की पैदावार निकाली जा सके। इस मौके पर कृषि विभाग, रोहतक से सांख्यिकी सहायक विकास कुमार, नरेंद्र सुपरवाइजर एवं फसल बीमा कम्पनी एआईसी से सुनील भारती, जिला प्रबंधक व संबंधित गांव कान्ही से किसान कर्मवीर, दलबीर व चुलियाणा से हवा सिंह मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed