फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jitendra Rathi becomes National Executive President of Indian Style Wrestling Federation

Rohtak News: जितेंद्र राठी बने भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

Mon, 13 May 2024 06:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 13 May 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Jitendra Rathi becomes National Executive President of Indian Style Wrestling Federation
: भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र राठी का स्वागत करते लोग।
बहादुरगढ़। भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी के पुत्र जितेंद्र राठी को सौंपी गई है। यह निर्णय रविवार को बहादुरगढ़ में आयोजित महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में ध्यानचंद अवार्डी ज्ञान सिंह (ओलंपियन) को टेक्निकल चेयरमैन, अर्जुन अवार्डी (ओलंपियन) कृपाशंकर पटेल को टेक्निकल सचिव चुना गया। वरिष्ठ उप प्रधान शिव कुमार शर्मा, उप प्रधान अर्जुन यादव, महासचिव गौरव रोशन लाल, कोषाध्यक्ष हनीफ राज शेख, संयुक्त सचिव चुन्नी कप्तान व सदस्य सज्जन सिंह, मोहन खोपड़े, बैजनाथ सूद, खालिद शेख, सत्यनारायण, विकास दीप, जुगिंद्र पाल बनाए गए।
विज्ञापन

इसके साथ ही हरियाणा कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। इसमें जितेंद्र राठी को हरियाणा प्रदेश का भी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वरिष्ठ उप प्रधान पवन यादव, उप प्रधान रामकंवार, ओमबीर सिंह, वीरेंद्र आर्य, पूर्णमल व सुरेश कुमार को बनाया गया है। सज्जन सिंह उर्फ लीलू को महासचिव, राज सिंह को टेक्निकल चेयरमैन का पदभार सौंपा गया। इसके अलावा संयुक्त सचिव की जिम्मेवारी जगबीर सिंह, मंगल गुलिया, जयवीर उर्फ सोल्हा पहलवान, अंशुल कुमार, विनेश, तेजपाल व मनोज को सौंपी गई। मोहित राठी को कोषाध्यक्ष व विपिन प्रधान कार्यालय सचिव और जितेंद्र सिंह, विकास, अजय, इंदजीत, अक्षय तंवर, सुनील कुमार व अश्विनी कुमार को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महासंघ के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र राठी ने कहा कि 1958 से लेकर अब तक सीनियर नेशनल प्रतियोगिताएं करवाई जा चुकी हैं, जिसमें भारत के गौरवपूर्ण टाइटल भारत केसरी, हिंद केसरी, रुस्तम-ए-हिंद प्रतिवर्ष किसी न किसी राज्य में आयोजित किए जाते रहे हैं। ये सभी टाइटल भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के ट्रेड मार्क टाइटल हैं, जिन्हें बिना महासंघ की अनुमति के नहीं कराया जा सकता। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष यूडब्ल्यूडब्ल्यू जो विश्वस्तरीय कुश्ती संस्था है उससे भारतीय शैली कुश्ती महासंघ मान्यता प्राप्त हो चुका है। इसके बाद अब महासंघ से जुड़े खिलाड़ी पहलवानों को भी दूसरे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों की तरह ही सुविधाएं प्राप्त होंगी, इसलिए अब खिलाड़ी पहलवानों का रुझान उपरोक्त टाइटल प्रतियोगिताओं के प्रति बढ़ रहा है। जितेंद्र राठी ने बताया कि इसी वर्ष महिला व पुरुष वर्ग के हिंद केसरी टाइटल प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। सितंबर में स्व. नफे सिंह राठी की स्मृति में बहादुरगढ़ में कुश्ती महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर के प्रख्यात पहलवान हिस्सा लेंगे। इन राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं के लिए प्रत्येक राज्य में पहलवानों के ट्रायल के बाद उन्हें चयनित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष फरवरी में महासंघ के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने टर्की में जाकर एमओयू साइन किया था। जिसके तहत 134 देशों ने महासंघ के कार्यों को पूर्ण मान्यता दी गई। इस मौके पर राजेश कुमार हांडा पंजाब, सतीश कुमार दिली, प्रदीप बांत्रे महाराष्ट्र, राकेश यादव मध्य प्रदेश, रवींद कुमार दिल्ली, वाईपी बख्शी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed