फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jhajjar student drowned in JLN near Kanheli Head

कन्हेली हेड के पास जेएलएन में डूबा झज्जर का छात्र

Mon, 30 May 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar student drowned in JLN near Kanheli Head
रोहतक। झज्जर से रोहतक पढ़ाई करने आया एक 20 वर्षीय छात्र कन्हेली हेड के पास जवाहर लाल नेहरू कैनाल में डूब गया। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस गोताखोर की मदद से रविवार को उसे तलाश करती रही, लेकिन तेज बहाव व नहर की गहराई ज्यादा होने के कारण पता नहीं लग सका। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि झज्जर जिले के गांव दादनपुर गांव निवासी राहुल डेढ़ माह पहले रोहतक पढ़ाई करने आया था। यहां पर रहकर वह प्रतियोगी परीक्षाओं का तैयारी कर रहा था। साथ ही रहने के लिए पीजी ले रखा था। वह दोस्तों के साथ कन्हेली हेड के पास नहर में नहाने चला गया, जहां तेज बहाव में डूब गया। उसके पिता रोडवेज में कंडक्टर के तौर पर कार्यरत हैं। बेटे का सुराग न मिलने पर परिजन परेशान हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed