फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jewelry and cash worth lakhs stolen from home

Rohtak News: घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Sat, 04 Jul 2026 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash worth lakhs stolen from home
रोहतक। शहर की राजीव कॉलोनी के एक घर से चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व हजारों की नकदी चोरी करके ले गए। यह वारदात तीन जुलाई की रात को हुई है। पीड़ित संतलाल की शिकायत पर पुलिस ने सब्जी मंडी थाने में एफआईआर दर्ज की है। संतलाल ने बताया कि वे पत्नी सोनिया के साथ 3 जुलाई को शाम करीब 4 बजे बाजार गए थे। रात 7 बजे घर लौटे और खाना खाकर सो गए। रात में किसी ने उनके घर में घुसकर अलमारी से सोने का ताबीज, बच्चे का चांद, कंठी और ढोल चुरा लिए। चांदी की तागड़ी, गुच्छा और दो जोड़ी पाजेब, मंगलसूत्र, पेंडिल और तीन लड़ी की चेन भी चोरी हो गईं। अलमारी से करीब 70 हजार की नकदी भी चोरी हो गई। संतलाल के पर्स से डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पांच से छह हजार रुपये भी चोर ले गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed