{"_id":"68910281576039009101f21f","slug":"jewellery-worth-rs-6-lakh-stolen-from-a-womans-purse-in-a-moving-train-rohtak-news-c-198-1-rew1001-223674-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चलती ट्रेन में महिला के पर्स से 6 लाख के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चलती ट्रेन में महिला के पर्स से 6 लाख के गहने चोरी
Tue, 05 Aug 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। चलती ट्रेन में एक महिला के पर्स से चोर करीब 6 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
राजस्थान के जयपुर स्थित पर्ल ग्रीन सोसाइटी गोपाल नगर के रहने वाले नीरज ने बताया कि वह पत्नी के साथ ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सवार होकर गुरुग्राम जा रहे थे। सोमवार की सुबह करीब सवा 3 बजे उन्हें पता चला कि पत्नी का पर्स चोरी हो गया है।
पर्स में 4 तोला सोने की चूड़ियां, 2 तोला सोने का कड़ा, 15 हजार रुपये नकद, एक घड़ी, ड्राइविंग लाइसेंस और घर की चाबियां थीं। चोरी का अहसास होते ही उन्होंने आसपास के कोचों में तलाश करने की कोशिश की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।
नीरज एक ऑटोमोबाइल कंपनी में इंजीनियर हैं। वे अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम घूमने जा रहे थे। इस घटना में उन्हें करीब 6 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।