फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jewelery and documents stolen from the house of Vijay Nagar murder accused

विजय नगर हत्याकांड के आरोपी के घर से जेवरात व दस्तावेज चोरी

Mon, 18 Oct 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and documents stolen from the house of Vijay Nagar murder accused
शहर के चर्चित विजय नगर हत्याकांड के आरोपी के घर चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोपी अभिषेक उर्फ मोनू के ननिहाल पक्ष ने मकान से जेवरात व जरूरी दस्तावेज चोरी होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, घर में 22 अक्तूबर को मृतकों की छह माही करने की तैयारी चल रही थी। इसलिए आरोपी की बुआ के परिवार को बुलाया गया था। पुलिस को दी शिकायत में सांपला निवासी राजेंद्र सिंह ने कहा है कि 27 अगस्त को विजय नगर में उसकी पत्नी रोशनी देवी, दामाद बबलू पहलवान, बेटी बबली, नातिन तमन्ना की गोली मारकर हत्या की गई थी। नाती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके चलते बेटी का मकान संभालने का जिम्मा उसकी देवरानी व उसके पति को सौंप दिया गया। शनिवार को आरोपी की बुआ के बेटे यहां आए और मकान की चाबी मांगी। चाबी नहीं देने पर जबरन उसे ले लिया। इसके बाद वे मकान में घुस गए और जेवरात व जरूरी दस्तावेज चुराकर ले गए। अभिषेक के कमरे की भी तलाशी ली गई। यहां से मिला सामान वे अपने साथ ले गए। आरोप है कि पता नहीं कौन, हमारे पीछे से मकान में आकर तलाशी लेता है। तलाशी में जो मिलता है ले जाता है। इस मामले की जांच की जाए। वहीं, इस बारे में शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि हमें मकान में चोरी की शिकायत मिली है। मकान से कुछ कपड़े चोरी होने की बात सामने आई है। इस मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

‘मकान में नहीं हुई कोई चोरी’
आरोपी अभिषेक के वकील मोहित वर्मा का दावा है कि मकान में कोई चोरी नहीं हुई। यह केवल आरोप हैं। इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज व ऑडियो रिकार्डिंग उपलब्ध है। आरोपी की बुआ के बेटों व परिवार के अन्य सदस्यों को फोन करके बुलाया गया था। उन्हें 22 अक्तूबर को मृतकों की छह माही करने के लिए बातचीत करने व कपड़े दिखाने के लिए बुलाया गया था। इसके लिए मकान का ताला चोरी की शिकायत करने वालों ने ही खोला था। परिवार को घर में लेकर गए थे। यहां आरोपी के फुफेरे भाई ने जेल में उसके कपड़े मंगवाने की बात कही। इस पर परिवार नाराज हो गया। उन्होंने उसकी पैरवी के संबंध में भी मुद्दा रखा। हत्याकांड मामले में सोमवार को सुनवाई होनी है। यहां आरोपी की ओर से उसकी बात रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed