{"_id":"6643f7490d69f6b787083c14","slug":"jewelery-and-cash-stolen-from-fatehpur-house-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-107354-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: फतेहपुर मकान से जेवरात व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: फतेहपुर मकान से जेवरात व नकदी चोरी
Wed, 15 May 2024 05:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 15 May 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली झज्जर। फतेहपुर गांव के एक मकान में चोरी हो गई। मकान मालिक ने पुलिस में चोरी की शिकायत दी है, इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक नरेश कुमार ने बताया कि वह मकान को ताला लगाकर मानेसर गया था। सुबह जब वह घर लौटा तो ताला टूटा मिला। टूटा ताला देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सामान भी बिखरा पड़ा था। उसे चोरी का शक हुआ। जांच शुरू की तो पता चला कि अलमारी में रखी सोने की चैन, सोने की झुमकी और चांदी के 17 सिक्के गायब मिले। चोरों ने फ्रिज में रखा पांच किलो देशी घी भी चोरी कर लिया। घर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर रात के समय वारदात को अंजाम दिया। नरेश ने चोरी की शिकायत पुलिस को दी, इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। अभी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।