फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jeetu of Darwaja locality arrested, role of former corporation councilor not decided yet

Rohtak News: दरवाजा मोहल्ले का जीतू गिरफ्तार, पूर्व निगम पार्षद की भूमिका अभी तय नहीं

Sat, 18 May 2024 03:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Jeetu of Darwaja locality arrested, role of former corporation councilor not decided yet
रोहतक। कच्ची गढ़ी मोहल्ला हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी दरवाजा मोहल्ला निवासी जीतू को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। अब तक जांच में नगर निगम के पूर्व पार्षद तिलकराज चौहान उर्फ खड़का की भूमिका सामने नहीं आई है। न ही वह सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है। डीएसपी रवि खुंडिया का कहना है कि मामले की हर दृष्टिकोण से जांच कर रहे है। किसी को अभी क्लीन चिट नहीं दी गई है।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि कच्ची गढी मोहल्ला निवासी अनिल उर्फ अली ने नौ मई को शिकायत दी थी कि उसकी तिलकराज के परिवार व उसके रिश्तेदारों के साथ पुरानी कहासुनी हो गई थी। सात-आठ साल से बोलचाल बंद है। नौ मई को रात को करीब डेढ़ बजे तिलकराज की साजिश के चलते नरेंद्र उर्फ छोटू, राहुल, विक्कू, जीतू, सच्चू, सागर, छोटा, कपिल, जीतू व अन्य 4-5 साथियों ने अनिल उर्फ अली व उसके परिवार पर जातिसूचक शब्द बोलते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि जबरदस्ती घर में घुसकर अनिल के छोटे भाई व उसकी पत्नी व अन्य को युवक मारपीट करते हुए घसीट कर बाहर ले आए। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता के पिता बिजेन्द्र को जान से मारने की धमकी देते ढूंढने लगे। बिजेन्द्र दूसरे मकान में थे। करीब 10 युवक बिजेन्द्र को मारपीट कर बेहाेशी की हालत में घर से बाहर ले आए। गंभीर हालत में अपने पिता को पीजीआई ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने निगम के पूर्व पार्षद तिलकराज चौहान उर्फ खड़का व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी जीतू निवासी दरवाजा मोहल्ला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वर्जन
जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी मोहल्ले में दहशत फैलाना चाहते थे इसलिए परिवार पर रात को डेढ़ बजे हमला किया। पूर्व पार्षद तिलकराज चौहान की केस में अभी भूमिका सामने नहीं आई है। आरोपी जीतू को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप सिंह, प्रभारी थाना शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed