{"_id":"6998c9bdcb8399fe200aeceb","slug":"jazba-20-sports-competition-begins-at-law-university-sonipat-rohtak-news-c-17-rtk1037-813690-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विधि विवि सोनीपत में जज्बा 2.0 खेल स्पर्धा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विधि विवि सोनीपत में जज्बा 2.0 खेल स्पर्धा शुरू
विज्ञापन
सोनीपत में डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिता जज्बा 2.0 के शुभार
फोटो: 30
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में शुक्रवार से जज्बा 2.0 खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। चार दिवसीय स्पर्धा में इनडोर और आउटडोर सहित सभी तरह के खेलों में प्रतिभागी कौशल दिखाएंगे।
इसमें मुख्य रूप से एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज, क्रिकेट, फुटबाॅल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो और टेबल टेनिस आदि शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. देविंद्र सिंह ने की। पहले दिन खेलों के पोस्टर रोल का अनावरण हुआ। खेलों का फाइनल मुकाबला 23 फरवरी को होगा। इस प्रतियोगिता में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र भाग ले रहे हैं।
कुलपति प्रो. देविंद्र सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि संपूर्ण व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। नियमित खेल-कूद से शरीर स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त बनता है। साथ ही शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि खेलों का मुख्य उद्देश्य केवल विजय प्राप्त करना नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, सशक्त मन और सुदृढ़ चरित्र का निर्माण करना है।
कार्यक्रम में कुलपति के ओएसडी ललित कुमार, निजी सचिव राजेश कुमार, सुरक्षा सलाहकार सुधीर, डॉ. कुलवंत मलिक, डॉ. बलविंद्र कौर सहित अन्य लोग रहे।