फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jatin and Arin threw the javelin at a distance of 60 meters in the javelin throw event

Rohtak News: जतिन और अरीन ने जैवलिन थ्रो स्पर्धा में नं 60 मीटर दूर फेंका भाला

Fri, 08 Aug 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 08 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Jatin and Arin threw the javelin at a distance of 60 meters in the javelin throw event
सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों के साथ
रोहतक। वीरवार को राष्ट्रीय जैवलिन दिवस पर सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जेवलिन थ्रो स्पर्धा का आयोजन हुआ। यह अंतरराष्ट्रीय जैवलिन पदक विजेता व फाइव एस चैरिटेबल स्पोटर्स आर्गेनाइजेशन के संस्थापक गुलशन शर्मा की ओर से आयोजित की गई। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के लड़कियों और लड़को ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गुलशन शर्मा पिछले 4 साल से लगातार जैवलिन दिवस मना रहे हैं। वह हजारों जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क जैवलिन थ्रो का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन


लड़कियों में 12-14 आयु वर्ग में भाविका को गोल्ड, पावनी को सिल्वर व सेजल को ब्रांज मेडल मिला। 14-16 आयु वर्ग में निकिता को गोल्ड हिमांशी को सिल्वर और मुस्कान को ब्रांज मेडल मिला। 16-18 आयु वर्ग में वंशिका को गोल्ड, गरिमा को सिल्वर व कोमल ने ब्रांज मेडल जीता। 18-20 आयु वर्ग में ललिता को गोल्ड, राधा को सिल्वर व रितू को ब्रांज मेडल 20-30 आयु वर्ग में सपना ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन


लड़कों में 12-14 में पप्पू को गोल्ड, अंकित को सिल्वर व विशाल को ब्रांज और 14-16 में अरुण को गोल्ड, दीपक को सिल्वर व शोबाज को ब्रांज मेडल दिया गया। 16-18 आयु वर्ग में जतिन को गोल्ड, अविन को सिल्वर व मोनू को ब्रांज मेडल और 18-20 में कुनाल को गोल्ड सोनू को सिल्वर और विशाल को ब्रांज मेडल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


20-30 आयु वर्ग में आशीष को गोल्ड, मनीष को सिल्वर व प्रियांशु ने ब्रांज मेडल जीता। जतिन और अरीन 60 मीटर से ज्यादा फेंककर के आकर्षण का केंद्र बने। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।


इसमें डॉक्टर नरेश दुआ प्रिंसिपल सत जींदा कल्याणा कॉलेज, सैनी एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान अवनीश सैनी, कार्यक्रम आयोजक गुलशन शर्मा, समाजसेवक बच्चन राम अरोड़ा, निगम पार्षद मुक्ता नागपाल और अन्य उपस्थित रहे।

सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के साथ

सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed