नांदल भवन में 6 को जुटेंगे खाप प्रतिनिधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण आंदोलन के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए 6 मार्च को प्रदेश के खाप प्रतिनिधि नांदल भवन में जुटेंगे। यहां श्रद्धांजलि देने के साथ सरकार से उनके परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग भी की जाएगी। यह फैसला बुधवार को जाट भवन में हुई खाप प्रतिनिधियों की बैठक में लिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों हुए घटनाक्रम में निर्दोष युवाओं की जान गई है। सरकार इनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। अभी तक कोई नेता या सरकार का प्रतिनिधि अपनी संवेदनाएं प्रकट करने मृतकों के घर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में आक्रोश है।
इस दौरान फैसला लिया गया कि 6 मार्च को नांदल भवन में प्रदेश की खापों के प्रतिनिधि जुटेंगे। खाप प्रतिनिधि जसबीर मलिक ने बताया कि सुबह 10 बजे हवन कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, इसके बाद शोक सभा होगी। आरक्षण की मांग को लेकर जाट भवन में धरना जारी रहेगा।
बैठक में नांदल खाप प्रधान महेेंद्र सिंह, महम चौबीसी के प्रधान तुलसी ग्रेवाल, दलाल खाप प्रधान भूप सिंह, हुड्डा खाप प्रधान धर्मपाल हुड्डा, इंद्र सिंह, राजबीर सिवाच, महासिंह देशवाल, विरेंद्र सिंह, धर्मपाल छोत, राजेंद्र सिंह और आजाद सिंह मौजूद रहे।