फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jat Educational Institution: Nomination for Governing Body election from 14th, voting on 23rd

जाट शिक्षण संस्था : गवर्निंग बॉडी के चुनाव का नामांकन 14 से, मतदान 23 को

Tue, 11 Jun 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Jun 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Jat Educational Institution: Nomination for Governing Body election from 14th, voting on 23rd
रोहतक। जाट शिक्षण संस्थाओं की गवर्निंग बॉडी के चुनाव का शेड्यूल जारी हो गया है। चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 जून से शुरू होगी। मतदान 23 जून को होगा। संस्था के कॉलेजियम सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे।
विज्ञापन

संस्था के चुनाव दूसरे चरण में पहुंच गए हैं। इसी कड़ी में चुनाव अधिकारी एडीसी वैशाली सिंह ने कॉलेजियम सदस्यों के साथ बैठक की। अध्यक्षता करते हुए एडीसी एवं चुनाव अधिकारी ने व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद गवर्निंग बॉडी चुनाव का शेड्यूल जारी किया गया। इसके तहत 14 से 16 जून तक नामांकन दाखिल होंगे। नामांकन की छंटनी 17 जून को होगी। नामांकन वापसी 18 जून को की जा सकेगी। मतदान 23 जून को सुबह नौ से दोपहर तीन बजे होगा। इसके बाद इसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
संस्था की गवर्निंग बॉडी के चुनाव का शेड्यूल जारी हो गया है। मतदान 23 जून को होगा। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। नामांकन प्रक्रिया 14 से 16 जून तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. नवनीत अहलावत, विशेष कार्याधिकारी समीप प्रशासक, जाट शिक्षण संस्था

--------

कार्यकारिणी चुनाव की फीस वृद्धि पर उठा सवाल
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जाट शिक्षण संस्था के आजीवन सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को चुनाव अधिकारी वैशाली सिंह अतिरिक्त उपायुक्त से मिला। डॉ. प्रेम हुड्डा की अध्यक्षता में इस प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा की सभी संस्थाओं में कार्यकारिणी चुनाव फीस लेने का प्रचलन नहीं होने की जानकारी दी। नामांकन भरते समय लाखों रुपये फीस के रूप में लेने को गलत करार दिया।

प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि किसी भी संस्था में इस तरह की फीस नहीं है। इससे पहले भी रोहतक में सैनी संस्था, वैश्य संस्था और हिंदू संस्था के चुनाव में फीस न के बराबर थी, जबकि जाट शिक्षण संस्थाओं में जानबूझकर फीस लाखों में रखी गई है। डॉ. प्रेम हुड्डा कहा कि इस तरह की कोई फीस वृद्धि न की जाए। सामान्य फीस लेकर संस्था के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाए। फीस वृद्धि से सामान्य वर्ग का व्यक्ति फाॅर्म नहीं भर सकेगा। इस फीस वृद्धि को लेकर काॅलेजियम के सदस्यों में भारी रोष है। इस माैके पर प्रवीण, सतीश, मंजीत, जसमेर, विक्रम व 20 काॅलेजियम के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed