फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jat Akhada murder case: Hearing will be done in fast track court, police will present challan within 60 days

जाट अखाड़ा हत्याकांड : फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पुलिस 60 दिन के अंदर पेश करेगी चालान

Wed, 17 Mar 2021 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Jat Akhada murder case: Hearing will be done in fast track court, police will present challan within 60 days
चर्चित जाट अखाड़ा हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। सेशन जज की ओर से पुलिस को इस मामले में हरी झंडी मिल गई है। इसके बाद आरोपी सुखविंदर को सजा दिलाने में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। हत्याकांड के 35 दिन बीत जाने के बाद पुलिस चालान पेश करने से पहले लीगल सेल से पूरे मामले पर राय ले रही है। 90 दिन के भीतर पेश होने वाले चालान को 60 दिन के अंदर पेश करेगी। पुलिस को इस मामले में एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस अधीक्षक ने एफएसएल की रिपोर्ट प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के लिए मधुबन के निदेशक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

12 फरवरी को जाट अखाड़ा हत्याकांड में महिला पहलवान सहित पांच लोगों की हत्या हुई थी। इस दौरान गोली लगने से घायल मासूम सरताज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। घायल अमरजीत उपचार के बाद अब स्वस्थ है। पुलिस ने वारदात के आरोपी सुखविंदर को गिरफ्तार कर 9 दिन का पुलिस रिमांड लिया था। पुलिस की जांच पूरी हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस को अब अदालत में चालान पेश करना है। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि हत्या की जांच कर रही टीम के अधिकारियों की हाल में सीआईए वन थाने में बैठक ली है। बैठक के दौरान पेश किए जाने वाले चालान पर लीगल सेल से राय लेने का आदेश दिया है। लीगल सेल की देखरेख में चालान तैयार किया जा रहा है। इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी है। इस कारण पुलिस अपनी ओर से किसी तरह की कोताही नहीं बरत रही है। चालान पेश होने के बाद मामले की सुनवाई की गति धीमी न पड़े। इसकेे लिए एफएसएल की रिपोर्ट अदालत में जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस के पास अदालत में चालान पेश करने के लिए 90 दिन का समय होता है। मगर पुलिस इसे 60 दिन के भी अंदर पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे भी जाने..
- 12 फरवरी को सुखविंदर ने वारदात को दिया था अंजाम।
- महिला पहलवान सहित पांच की मौके पर ही हुई थी मौत।
- वारदात के पांचवें दिन मासूम सरताज की हुई थी मौत।
- 24 घंटे के भीतर आरोपी ने दिल्ली पुलिस के समक्ष किया था समर्पण।
- 9 दिन की रिमांड लेकर सीआईए वन की टीम ने की है जांच।
- आरोपी को पिस्तौल मुहैया कराने वाले शामली निवासी पूर्व सैनिक की हो चुकी है गिरफ्तारी।
जाट अखाड़ा हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। इस मामले में सेशन जज की ओर से हरी झंडी मिल गई है। अदालत में सुनवाई के दौरान किसी तरह का गतिरोध न हो और आरोपी को जल्द सजा मिले। इसके लिए जांच अधिकारी व लीगल सेल के लोगों साथ बैठक की गई है। एफएसएल की रिपोर्ट आते ही चालान पेश किया जाएगा।
- राहुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed