फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jangra backtracked from his statement, said- he had given the statement to inspire women

Rohtak News: बयान से पलटे जांगड़ा, बोले- महिलाओं को प्रेरित करने के लिए दिया था बयान

Mon, 26 May 2025 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jangra backtracked from his statement, said- he had given the statement to inspire women
रोहतक। भिवानी में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पहलगाम हमले को लेकर विवादित बयान देने वाले राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जागड़ा रविवार को रोहतक में अपने उस बयान से पलट गए। जांगड़ा ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं को महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेने के संदर्भ में यह बात कही थी।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा यहां महाराजा अग्रसेन ऑडिटोरियम में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके बयान का उद्देश्य महिलाओं को महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेने के संदर्भ में था। उन्होंने साफ किया कि वे कहना चाह रहे थे कि आतंकवाद को डरकर नहीं, लड़कर हराया जा सकता है। क्योंकि आतंकवाद हाथ जोड़ने से खत्म नहीं, मुकाबला करने से खत्म होगा। इसका अन्यथा मतलब न निकाला जाए। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के एक बयान पर जांगड़ा बोले- राहुल को कौन गंभीरता से लेता है।
विज्ञापन




सांसद का बयान व्यक्तिगत, कोई टिप्पणी नहीं करूंगा: ढांडा

राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के पहलगाम हमले को लेकर दिए गए विवादित बयान पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है। वहीं, ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल करने वालों को ढांडा ने मंदबुद्धि करार दिया। उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल करने वाले हालात व परिस्थितियों को समझें। आतंकवादियों व उसके आकाओं की भारत की सेना ने कमर तोड़ दी है। ढांडा ने कहा, देश मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश रहा है। हर रोज नए आयाम छू रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजनीतिक मजबूती आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नेहरा खाप ने की जांगड़ा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

नेहरा खाप के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निंदाना निवासी संदीप नेहरा ने राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। नेहरा ने कहा कि जांगड़ा का महिलाओं के प्रति यह बयान निंदनीय है। वहीं, महम चौबीसी विकास मंच के संयोजक राजेश सोनी ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जागड़ा के बयान की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed