{"_id":"65f702fcab82d84def0a6ef6","slug":"jan-aakrosh-rally-of-former-cm-bhupinder-hooda-in-maham-of-haryana-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कांग्रेस की जनआक्रोश रैली; पूर्व सीएम हुड्डा बोले- कांग्रेस आई तो अपराधी प्रदेश छोड़ देंगे या बदमाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कांग्रेस की जनआक्रोश रैली; पूर्व सीएम हुड्डा बोले- कांग्रेस आई तो अपराधी प्रदेश छोड़ देंगे या बदमाशी
Sun, 17 Mar 2024 08:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 17 Mar 2024 08:19 PM IST
सार
महम में कांग्रेस की जनआक्रोश रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बदलने का समय आ गया है। 1991 की तर्ज पर महम से कांग्रेस को एक लाख की लीड मिली तो प्रदेश में सत्ता बदल जाएगी।
विज्ञापन
रैली में संबोधित करते भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आई तो 2005 की तर्ज पर अपराधी बदमाशी छोड़ देंगे या प्रदेश। सख्ती से कानून का राज स्थापित किया जाएगा। हुड्डा रविवार को महम में कांग्रेस की जनआक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे। साथ ही 1991 की तर्ज पर महम से कांग्रेस को एक लाख की लीड मिली तो प्रदेश में सत्ता बदल जाएगी।
विज्ञापन
हुड्डा ने कहा कि अब केंद्र के साथ प्रदेश की सरकार बदलने का समय आ गया है। पहले लोकसभा का चुनाव है, फिर विधान सभा का चुनाव आयेगा। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि हरियाणा 2014 से पहले तक प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, कानून-व्यवस्था, खेल-खिलाड़ी, रोजगार देने में नंबर एक था।
विज्ञापन
आज प्रदेश बेरोजगारी, अपराध, नशे और भ्रष्टाचार में नंबर एक बन गया है। केंद्र के सामाजिक प्रगति सूचकांक में भी प्रदेश को सबसे असुरक्षित राज्यों में से एक माना गया है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि वादे करके पूरे न करने वाली भाजपा को सबक सिखाने का समय आ गया है।
विज्ञापन
चेहरा नहीं, अब जनता सरकार ही बदल देगी : दीपेंद्र हुड्डा
वहीं, कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने 10 साल की नाकामी छुपाने के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा बदल दिया, लेकिन प्रदेश की जनता पूरी सरकार ही बदल देगी। 10 साल में प्रदेश में कोई नया अस्पताल, स्कूल-कॉलेज या बड़ा संस्थान नहीं बनवाया, बल्कि भाजपा ने अपना आलीशान कार्यालय बनवा लिया।
इलेक्टोरल बांड के खुलासे से भाजपा का नारा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा ने मिलकर चार साल तक राज किया। अब वेश बदलकर एक बार फिर लोगों को धोखा देने आएंगे। अंदरखाने अब भी भाजपा-जजपा में मिलीभगत है।
यह वादे दोहराए हुड्डा ने
हुड्डा ने बुजुर्गों को 6000 रुपये महीना पेंशन, हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर, युवाओं के लिए खाली पड़े 2 लाख सरकारी पदों पर पक्की भर्ती, गरीब परिवारों के लिए 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट योजना लागू कर उस प्लॉट पर मकान देने का वादा फिर दोहराया। उन्होंने कहा बेकार के पोर्टलों से छुटकारा दिलायेंगे। गरीब परिवारों को पीला कार्ड देंगे।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादयान, आनंद सिंह दांगी, विधायक गीता भुक्कल, विधायक भारत भूषण बतरा, विधायक शकुंतला खटक, विधायक सुभाष गांगोली, विधायक इंदुराज नरवाल, विधायक बलबीर वाल्मीकि, आयोजक बलराम दांगी, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व विधायक संत कुमार, पूर्व विधायक प्रो. राम भगत, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा, पूर्व विधायक परमिंदर ढुल, प्रो. वीरेंद्र सिंह, चक्रवर्ती शर्मा, बिल्लु हुड्डा आदि मौजूद रहे।