फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jamati information police reach in arya nagar, but house honouer not open the door

जमााती होने की सूचना पर पहुंची पुलिस, घर के मुखिया ने नहीं खोला दरवाजा

Sat, 11 Apr 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
jamati information police reach in arya nagar, but house honouer not open the door
आर्य नगर की गली नम्बर 1 में जमती की सूचना के बाद पहुंची एम्बुलेंस और स्वास्थ्य विभाग के सदस्य। अमर - फोटो : RohtakCity
रोहतक। आर्य नगर थाना क्षेत्र गली नंबर एक के मकान में जमाती होने की सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम 18 घंटे के भीतर दूसरी बार पहुंची। इस दौरान करीब एक घंटे तक पुलिस मकान का दरवाजा खटखटाती रही लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इस दौरान घर का मुखिया परिवार सहित घर की छत से सब दिखता रहा। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह समझाकर दरवाजा खुलवा और मकान की तलाशी ली। इस दौरान घर में कोई जमाती नहीं मिला। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर के मुखिया को परिवार सहित जांच कराने को कहा और करीब पांच सदस्यों को पीजीआई में भर्ती कराया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने सहयोग न करने पर घर के मुखिया के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आर्यनगर थाना प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया कि डीसी के आदेश पर डॉक्टरों की टीम वीरवार रात को गली नंबर एक में गई थी। डॉक्टरों की टीम के साथ आर्य नगर थाना पुलिस व अपराध शाखा की टीम भी साथ थी। गली नंबर एक में पहुंचने पर जब उक्त घर का दरवाजा खटखटाया गया तो अंदर से किसी तरह का कोई जबाव नहीं मिला है। काफी इंतजार के बाद टीम वापस लौट गई। इसके बाद शुक्रवार दोपहर को टीम फिर से मौके पर गई। इस दौरान भी घर के मुखिया ने दरवाजा नहीं खोला। बाद में समझाने पर घर की तलाशी ली तो कोई जमाती नहीं मिला। इसके बाद सभी को एहतियातन जांच के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने उनके सैंपल लिए हैं, फिलहाल उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed