{"_id":"6165ee338ebc3e424c388744","slug":"jail-premises-sealed-for-seven-hours-mixing-of-prisoners-remained-closed-rohtak-news-rtk6268513195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे सील रहा जेल परिसर, बंदियों की मिलाई भी रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे सील रहा जेल परिसर, बंदियों की मिलाई भी रही बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंगलवार को सीबीआई की पंचकूला स्थित विशेष अदालत में पेशी हुई। पेशी के दौरान जिला जेल में सामान्य बंदियों व कैदियों की परिजनों से मिलाई बंद रही। सुबह 9 बजे से शाम को 4 बजे तक जेल से एक किलोमीटर तक का एरिया सील रहा।
गुरमीत राम रहीम 2017 से सुनारिया जेल में बंद है। साध्वी यौन उत्पीड़न व पत्रकार छत्रपति हत्याकांड के बाद मंगलवार को रंजीत हत्याकांड में राम रहीम को सजा होनी थी। क्योंकि अदालत उसे दोषी करार दे चुकी है। सजा के लिए 12 अक्तूबर की तिथि तय की गई थी। मंगलवार सुबह 9 बजे एएसपी कृष्ण लोहचब के नेतृत्व में पुलिस बल जगह-जगह तैनात हो गया। दो किलोमीटर के दायरे में पांच जगह नाके लगाए गए थे। शाम को 4 बजे तक सीबीआई कोर्ट ने फैसला 18 अक्तूबर के लिए सुरक्षित रख लिया। तब पुलिस बल वापस लौटा। हालांकि मौके पर पहले की तरह एक रिजर्व कंपनी सुरक्षा के लिए तैनात है।
कार व बाइक सवार नहीं रुकने दिए पुलिस ने
सुनारिया जेल से एक किलोमीटर पहले हिसार बाईपास पर पुलिस ने नाका लगा रखा है। दिल्ली व हिसार की तरफ आते-जाते समय सुबह करीब 11 बजे बाइक पर एक युवक व एक महिला आए। थोड़ी देरी पर युवक जेल परिसर की तरफ देखते हुए रुक गया। पुलिस ने तत्काल बाइक चालक को वहां से हटा दिया। थोड़ी देर बाद कार में तीन लोग सवार होकर आए। उन्होंने भी रुकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
डॉक्टरों की टीम व वकील भी रहे मौजूद
राम रहीम की सीबीआई कोर्ट में पेशी के चलते जेल परिसर में डॉक्टरों की एक टीम व राम रहीम के वकील भी पहुंचे। हालांकि हालात सामान्य रहे। सीबीआई कोर्ट ने शाम को फैसला 18 अक्तूबर के लिए सुरक्षित रख लिया। तब डॉक्टरों की टीम व राम रहीम के वकील लौट गए।