{"_id":"5890ff294f1c1b2f3de825ee","slug":"jail-jat-reservation-relly-administration-jat-police-protest-jasia","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना स्थल पर बढ़ी सुरक्षा, शहर में निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना स्थल पर बढ़ी सुरक्षा, शहर में निकाला फ्लैग मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 01 Feb 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
यशपाल मलिक के आने से धरना स्थल पर बढ़ सकती है भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसिया धरना स्थल पर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक के आने की सूचना से पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मलिक के आने पर भीड़ और ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में अर्द्धसैनिक बल और पुलिस की कंपनी को धरना स्थल पर तैनात कर दिया गया है। वहीं डीएसपी डॉ. रविंद्र के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।
बुधवार को जसिया में जाट आरक्षण के लिए दिए जा रहे धरने में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक पहुंचेंगे। ऐसे में धरना स्थल में और ज्यादा भीड़ आने की उम्मीद है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंगलवार को एसपी पंकज नैन ने धरनास्थल और पुलिस नाकों का निरीक्षण किया। जिले भर में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल की 17 कंपनियों को तैनात किया गया है।
यहां से निकाला गया फ्लैग मार्च
शहरवासियों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए डीएसपी डॉ रविंद्र के नेतृत्व में पुलिस और अर्धसैनिक बल का फ्लैग मार्च निकला। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से छोटूराम चौक, भिवानी स्टैंड, कच्चा बेरी रोड मोड़, माता दरवाजा, दयानंद मठ चौक, सुखपुरा चौक, गोहाना बाईपास, सनसिटी रोड, बोहर नाका, सेक्टर-1, दिल्ली बाइपास, मेडिकल मोड़, माडल टाऊन, शीला बाइपास, सोनीपत स्टैंड होते हुए पुलिस लाइन पहुंचा। फ्लैग मार्च में प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक रमेश कु मार, प्रभारी थाना पीजीआईएमएस उप.नि. मंजीत, प्रभारी थाना सिविल लाइन निरीक्षक रमेश, प्रभारी महिला थाना निरीक्षक गरिमा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।