{"_id":"6a87081e50aef74c3a0a3606","slug":"jaihind-announced-recruitment-outside-the-mini-secretariat-rohtak-news-c-17-ali1038-907277-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जयहिंद ने लघु सचिवालय के बाहर की भर्ती की मुनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जयहिंद ने लघु सचिवालय के बाहर की भर्ती की मुनादी
Thu, 20 Aug 2026 07:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
10 : लघु सचिवालय के गेट पर मुनादी करते नवीन जयहिंद व मौके पर पुलिस। संवाद
रोहतक। भर्ती ठोको गैंग के संयोजक नवीन जयहिंद ने वीरवार को लघु सचिवालय के बाहर रोहतक डीसी की प्रतीकात्मक भर्ती की मुनादी की। इस दौरान उन्होंने सरकार से खाली पद को जल्द भरने की मांग की।
मुनादी के लिए नवीन जयहिंद ने लघु सचिवालय के अंदर जाना चाहा लेकिन पुलिस सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया और उन्होंने वहीं माइक से मुनादी की। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पहुंचे जयहिंद ने कहा कि रोहतक में 15 दिन से डीसी की कुर्सी खाली है लेकिन सरकार ने डीसी की नियुक्ति नहीं की है।
उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे तक सरकार की ओर से रोहतक में डीसी नहीं लगाए गए तो शुक्रवार को वे इसी जगह प्रतीकात्मक रूप से जनता का डीसी बना लेंगे। एसडीएम आशीष कुमार माैके पर पहुंचे और जयहिंद को आश्वासन दिया कि रोहतक डीसी जल्द आएंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। संवाद