फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jaat police team depart to catch professor Virendra

प्रोफेसर विरेंद्र को पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना

Wed, 02 Mar 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Wed, 02 Mar 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
jaat police team depart to catch professor Virendra

देशद्रोह के आरोप का सामना कर रहे प्रोफेसर विरेंद्र सिंह पर शिकंजा कसता जा रहा है। मंगलवार को गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद बुधवार को प्रोफेसर की तलाश में पुलिस टीम रवाना कर दी गईं। अलग-अलग टीमों को प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित दिल्ली और चंडीगढ़ तक भेजा गया है। पुलिस को कुछ जगहों पर आरोपी की लोकेशन मिली है।

विज्ञापन

जांच में शामिल होने और बयान दर्ज करवाने के लिए प्रोफेसर के पास बुधवार तक का समय था। पुलिस ने आरोपी को जांच में सहयोग के लिए बयान दर्ज करवाने को 48 घंटे का समय दिया था। विरेंद्र को रविवार तक बयान दर्ज करवाने थे, लेकिन वे नहीं पहुंचे।

विज्ञापन

उनके वकील ने पुलिस प्रशासन से और तीन दिन का समय मांगा। बुधवार को वह मोहलत भी खत्म हो गई। इससे पहले, कोर्ट ने मंगलवार को विरेंद्र के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। बता दें कि विवादित ऑडियो टेप सामने आने के मामले में प्रोफेसर विरेंद्र सिंह के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया था। 

  

समय दिये जाने के बाद भी विरेंद्र सिंह पुलिस के सामने अपना पक्ष नहीं रख सके। अब कोर्ट द्वारा जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीमों को रवाना कर दिया गया है। 

पवन कुमार (डीएसपी, रोहतक)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed