फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Introduction conference of Brahmin society for marital relations today

Rohtak News: वैवाहिक रिश्तों के लिए ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन आज

Sat, 24 Feb 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 24 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Introduction conference of Brahmin society for marital relations today
रोहतक। बदलते सामाजिक माहौल में युवक-युवतियों के रिश्ते तय करने की प्रक्रिया भी बदल गई है। रविवार को सनसिटी में ब्राह्मण समाज का मिलन समारोह होगा, जिसमें फरीदाबाद से लेकर कैथल तक के समाज के लोग शिरकत करेंगे। मंच से युवक व युवती के बॉयोडाटा की माता-पिता की सहमति से घोषणा की जाएगी। इसके बाद दोनों पक्ष खुद आपस में बैठकर बातचीत करेंगे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय महर्षि अत्रि धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से सनसिटी के सेक्टर-36 में रविवार को प्रथम ब्राह्मण मिलन समारोह का आयोजन करवाया जा रहा है। संयोजक प्रवीण अत्रि ने बताया कि हरियाणा से सम्मेलन में समाज के लोग आएंगे। अब तक 200 से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण करवा दिया है। अत्रि ने बताया कि माता-पिता के लिए बेटे व बेटी का रिश्ता तय करना काफी अहम होता है, क्योंकि इससे जीवन की दिशा तय होती है। पहले समाज में आसानी से विवाह हो जाते थे, लेकिन अब समय का अभाव है। युवक व युवती शिक्षित हो गए हैं, वे अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर रिश्ते तय करते हैं। ऐसे में ट्रस्ट की तरफ से समाज के लोगों के लिए एक मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। अत्रि ने बताया कि अखिल भारतीय महर्षि अत्रि धर्मार्थ ट्रस्ट से 1000 से ज्यादा लोग व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से आपस में जुड़े हैं, लेकिन मांग के अनुरूप रिश्ते तय नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए सम्मेलन करने की जरूरत पड़ी।
विज्ञापन

हर घर से जाएंगे दो-दो सदस्य
ट्रस्ट के मुताबिक सम्मेलन में लड़के और लड़की के घर से दो-दो सदस्य आएंगे, जो अपने बच्चों का परिचय पढ़कर सुनाएंगे। इसके बाद इच्छुक माता-पिता आमने-सामने बैठकर रिश्ते के लिए बातचीत करेंगे। संभव हुआ तो रिश्ते की बात आगे बढ़ाएंगे। इस तरह दोनों पक्ष सही रिश्ते का चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से करवाए गए पंजीकरण
प्रवीण अत्रि ने बताया कि फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, दिल्ली, गोहाना, मुरथल, अंबाला, जींद, भिवानी, पहरावर, झज्जर, सांपला, बलियाणा, दतौड़ और बहादुरगढ़ तक से मिलन समारोह में आने के लिए पंजीकरण करवाया गया है।

इसलिए पड़ी सम्मेलन की जरूरत
ट्रस्ट संचालक प्रवीण अत्रि का कहना है कि इस सम्मेलन की जरूरत समय के अभाव के कारण करनी पड़ी। आज व्यक्ति के पास समय ही नहीं है। लोगों को अपने बच्चों के रिश्ते तय करने में परेशानी हो रही है। इसलिए इस सम्मेलन के माध्यम से व्यक्तियों को आमने-सामने बैठकर रिश्ते करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed