{"_id":"6662a6375839c6dde0004c0c","slug":"interview-of-former-haryana-cm-bhupendra-hooda-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Interview: कांग्रेस की जीत से गदगद पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का दावा- विधानसभा चुनाव में भाजपा होगी साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Interview: कांग्रेस की जीत से गदगद पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का दावा- विधानसभा चुनाव में भाजपा होगी साफ
Fri, 07 Jun 2024 02:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
योगेश नारायण दीक्षित, अमर उजाला, रोहतक
योगेश नारायण दीक्षित, अमर उजाला, रोहतक
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:20 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
भूपेंद्र हुड्डा
- फोटो :
twitter @BhupinderShooda
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री और हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा लोकसभा चुनाव में बेटे दीपेंद्र हुड्डा व पार्टी को मिली जीत और बढ़े वोट प्रतिशत से खासे उत्साहित हैं। जश्न व बधाइयों के सिलसिले के साथ ही उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने का ताना-बाना बुनना शुरू कर दिया है। सरकार को घेरना व संगठन को मजबूत करना उनके एजेंडे में है। रोहतक में भूपेंद्र सिंह हुड्डा से हुई योगेश नारायण दीक्षित की विशेष बातचीत के मुख्य अंश...
प्रश्न- पांच लोकसभा सीटों पर जीत और दावा विधानसभा चुनाव में बहुमत का। इसका आधार क्या है?
उत्तर – आधार है लोकसभा चुनाव में बढ़ा वोट प्रतिशत। 2019 में महज 28 प्रतिशत वोट पाने वाली कांग्रेस ने 2024 के चुनाव में करीब 16 प्रतिशत अधिक मत हासिल किए हैं। इसके अलावा, कांग्रेस को मिल रहा प्रदेश की 36 बिरादरी का समर्थन और राज्य की भाजपा सरकार से लोगों का मोहभंग भी हमें मजबूती दे रहा है।
प्रश्न- आप बार-बार कहते हैं कि भाजपा की सरकार फेल है इसलिए प्रदेश के लोग कांग्रेस की सत्ता में वापसी चाहते है। सीटें तो उनको भी आपके बराबर मिली हैं।
उत्तर – भारतीय जनता पार्टी की सीटें 2024 के लोकसभा चुनाव में 2019 के आम चुनाव की तुलना में आधी रह गई हैं। इससे ज्यादा महत्वपूर्ण है भाजपा का वोट प्रतिशत 58 से घटकर 46 फीसदी रह जाना। देखते जाइए, विधानसभा चुनाव में तो भाजपा साफ हो जाएगी।
प्रश्न – विधानसभा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिले, इसके लिए आपकी रणनीति क्या है?
उत्तर- कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में भारी जीत हो, इसके लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और दूसरे जिम्मेदार पदाधिकारी तैयारी कर रहे हैं। पार्टी की रणनीति का खुलासा मीडिया में तो नहीं कर सकते हैं। हां, कांग्रेस विधायक दल का नेता होने के नाते बहुत जल्द प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का दौरा करूंगा। वहां के कार्यकर्ताओं का मन टटोलूंगा और लोगों की आकांक्षाओं को समझूंगा। यह दौरा विधानसभा चुनाव से पार्टी का जनाधार बढ़ाने के इरादे से होगा पार्टी की बड़ी जीत को मुकम्मल बनाएगा।
प्रश्न – लोकसभा चुनाव के परिणाम से सबक या किसी कमजोरी का पता चला?
उत्तर- राज्य की 10 में से 5 सीटों पर जीत और वोट प्रतिशत बढ़ने से हम खुश हैं। कार्यकर्ताओं की खुशी आप देख सकते हैं। जो पांच सीटें कांग्रेस हारी है, उनमें कुछ पर मार्जिन बहुत कम है। उन सीटों पर थोड़ा जोर लगाते तो हमारी सीटें 7-8 तक हो सकती थीं। इसी तरह, विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी उन सभी कमजोरियों को दूर करना चाहती है जिनसे हमें सबक मिला है। तभी तो मैं खुद हर क्षेत्र में दौरा करने की बात आपसे बात कर रहा हूं।
प्रश्न- क्या हरियाणा में सभी को खुश करना और उनका वोट हासिल करना आसान है?
उत्तर – लोकसभा के परिणाम आपके सामने हैं। रोहतक में दीपेंद्र को सभी 36 बिरादरी का वोट मिला है। इसीलिए मैं स्पष्ट कर रहा हूं कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सभी 36 बिरादरी की और सभी इलाकों की आकांक्षाओं को पूरा करने का रोडमैप तैयार करेगी। हरियाणा में हमारी 10 साल की कांग्रेस की सरकार समावेशी विकास का पर्याय रही है। मेट्रो, आईआईएम, यूनिवर्सिटी और रोजगार लाने में हमारी सरकार का उदाहरण आपके सामने है।
प्रश्न- प्रदेश में कांग्रेस का संगठन कब खड़ा हो सकेगा?
उत्तर – हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लगातार कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहते हैं। हर जिले में संगठन और कार्यकर्ता एकजुट हैं। उनमें जीतने का जज्बा है और पार्टी की रणनीति के मुताबिक अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं। प्रदेश प्रभारी लगातार सभी बड़े नेताओं से फीडबैक लेते रहते हैं। इसी एकजुटता ने चुनाव में इतने अच्छे परिणाम दिए। बाकी …(हंसते हुए) आप जिस ओर इशारा कर रहे हैं, उसका जवाब देने के लिए मैं अधिकृत नहीं हूं। एकजुट नहीं होते तो कांग्रेस प्रत्याशी लाखों मतों से कैसे जीतते
प्रश्न – विधानसभा चुनाव जल्द कराने की मांग आप बार-बार करते हैं। आप कितना तैयार हैं चुनाव के लिए?
उत्तर – लोकसभा चुनाव से पहले रोहतक में ही भाजपा ने न जाने कितनी सभाएं, रैलियां और कार्यकर्ता सम्मेलन करा डाले। तब मीडिया ही सवाल उठाता था कि कांग्रेस का संगठन नहीं है, तैयारी नहीं है और एकता नहीं है। अगर पार्टी की तैयारी नहीं होती और हम एकजुट नहीं थे तो दीपेंद्र को करीब साढ़े तीन लाख वोट से जीत कैसे मिल गई। कांग्रेस के दूसरे प्रत्याशी भी लाखों मतों से जीते हैं। यह प्रमाण है कि हम, हमारी पार्टी और कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं।