{"_id":"582a1f814f1c1b57368fe78f","slug":"inter-zonal-youth-festival-gvm-college-sonepat-overall-champion-mdu-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में जीवीएम कॉलेज सोनीपत बना ओवरऑल चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में जीवीएम कॉलेज सोनीपत बना ओवरऑल चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 15 Nov 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू में चल रहे 36वें इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल का सोमवार को समापन हो गया। फेस्टिवल में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत चैंपियन बना। डीएवी शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद ने रनर अप ट्रॉफी का खिताब जीता। तीन दिवसीय इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल के अंतिम दिन प्रतिभागियों ने हरियाणवी लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, संभाषण, प्रश्नोत्तरी और रंगोली आदि में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में मुख्यातिथि जीजेयू हिसार के वीसी प्रो. टंकेश्वर कुमार रहे। उन्होंने कहा कि साहित्य, संगीत, नृत्य-नाटक, ललित कला समाज को एक सूत्र में पिरोता है। एक बेहतर समाज बनाने में सांस्कृतिक-साहित्यिक गतिविधियों की विशेष भूमिका होती है। एमडीयू के वीसी प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया ने कहा कि साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभागिता से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजबीर सिंह ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद फेस्टिवल के परिणाम घोषित किए गए। मुख्यातिथि ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
समारोह का संचालन कर रहे निदेशक युवा कल्याण प्रो. जगबीर राठी ने भी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरी। सहायक निदेशक युवा कल्याण आनंद शर्मा ने भी संचालन किया। इस मौके पर चीफ वार्डन बॉयज प्रो. एएस वर्मा, प्रॉक्टर प्रो. एससी मलिक, रजिस्ट्रार जितेंद्र भारद्वाज, डॉ. सुरेंद्र सिंह और डॉ. दिव्या मल्हान मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह हुए कार्यक्रम
- टैगोर सभागार में हरियाणवी लोक नृत्यों का धमाल रहा। पारंपरिक धमाल, घूमर की बानगी लोक नृत्यों में देखने को मिली। हरियाणा के जीवंत लोक जीवन का सौंदर्य समूह नृत्य इवेंट में दिखाई दिया।
- राधाकृष्णन सभागार में प्रतिभागियों ने शास्त्रीय नृत्यों की प्रस्तुति दी। कत्थक नृत्य का सौंदर्य आदि की भी प्रस्तुति दी गई।
- डीडीई हाल में प्रतिभागियों ने स्वामी विवेकानंद से लेकर पीएम मोदी के भाषण कला के उदाहरण प्रस्तुत किए। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई।
- राधाकृष्णन सभागार में नैरट ए स्टोरी इवेंट में प्रतिभागी टीमों ने नाट्य, नृत्य, संगीत तथा काव्य पाठ के सुंदर कथाएं सुनाईं। शौर्य की दास्तां और एतिहासिक कहानी भी सुनाई।
- टैगोर सभागार के ऊपरी तल कला गगन में प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए सुंदर रंगोली बनाई।
- शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित हरियाणवी कविता ने दर्शकों को भाव-विभोर किया।
ये रहा यूथ फेस्टिवल का परिणाम
इंडियन क्लासिकल म्यूजिक वोकल में गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-14 गुरुग्राम प्रथम, डीएवी सेंचुरी कॉलेज फरीदाबाद द्वितीय तो इंडियन क्लासिकल म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल में सीआरए कॉलेज सोनीपत प्रथम, पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज रोहतक द्वितीय, जेएलएन कॉलेज फरीदाबाद और गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-14 गुरुग्राम ने अलग वर्ग में बाजी मारी।
लाइट म्यूजिकल वोकल में पंडित नेकीराम कॉलेज रोहतक प्रथम, डीएवी सेंचुरी कॉलेज फरीदाबाद द्वितीय, ग्रुप सांग में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत प्रथम, गवर्नमेंट महिला कॉलेज रोहतक द्वितीय रहा। कव्वाली में डीएवी सेंचुरी कॉलेज फरीदाबाद और गवर्नमेंट महिला कॉलेज रोहतक ने बाजी मारी। वेस्टर्न सॉग सोलो में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत प्रथम, गवर्नमेंट महिला कॉलेज भिवानी द्वितीय रहा। वेस्टर्न ग्रुप सांग में बीएलजेएस कॉलेज तोशाम और जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत ने शानदार प्रदर्शन किया। आर्केस्ट्रा हरियाणवी स्पर्धा में सीआरए कॉलेज सोनीपत प्रथम, केएलपी कॉलेज रेवाड़ी द्वितीय तो सिंग फॉर पैरेंट्स, टीचर, सोल्जर में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत प्रथम और डीएवी सेंचुरी कॉलेज फरीदाबाद दूसरे स्थान पर रहा।
क्लासिकल डांस में वैश्य महिला महाविद्यालय रोहतक प्रथम, पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज रोहतक द्वितीय रहा। ग्रुप डांस जनरल में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत, श्रीलालनाथ हिंदू कॉलेज रोहतक ने अच्छा प्रदर्शन किया। फॉक डांस ग्रुप में सीआरए कॉलेज सोनीपत प्रथम, जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत और वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग द्वितीय रहे। मिमिक्री में श्रीलालनाथ हिंदू कॉलेज रोहतक प्रथम, पीजी कॉलेज नारनौल द्वितीय रहा। वन एक्ट प्ले में जेएलएन कॉलेज फरीदाबाद प्रथम, जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत द्वितीय रहा।
बेस्ट एक्टर जेएलएन कॉलेज फरीदाबाद के अब्दुल खान और मोहन दास और बेस्ट एक्ट्रेस जाट कॉलेज रोहतक की अंजू हुड्डा और मुक्ता को चुना गया। वन एक्ट प्ले संस्कृत में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत, वैश्य कॉलेज भिवानी रहे। बेस्ट एक्टर दीपक और भुलवा केएलपी कॉलेज रेवाड़ी व बेस्ट एक्ट्रेस किरण दत्त और श्रीराम जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत को चुना गया। माइम में जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल प्रथम, केएलपी कॉलेज रेवाड़ी द्वितीय रहा। स्किट हरियाणवी में डीएवी सेंचुरी फरीदाबाद प्रथम और जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत द्वितीय रहा।
इसके अलावा नरेट एक स्टोरी में वैश्य कॉलेज भिवानी प्रथम, एसएमएम कॉलेज पलवल द्वितीय, एलोकुशन (वक्तव्य) में बीएलजेएस कॉलेज तोशाम प्रथम, आरएस डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ द्वितीय, हिंदी कविता पाठ में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत प्रथम और वैश्य कॉलेज भिवानी दूसरे स्थान पर रहे। पंजाबी कविता पाठ में बीएलजेएस कॉलेज तोशाम प्रथम, जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत द्वितीय रहे। उर्दू कविता पाठ में गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-14 गुरुग्राम प्रथम और पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज रोहतक दूसरे स्थान पर रहे। अंग्रेजी कविता पाठ में आरपीएस डिग्री महेंद्रगढ़ प्रथम, गवर्नमेंट कॉलेज गोहाना द्वितीय रहा।
हिंदी वाद-विवाद स्पर्धा के अलग-अलग वर्ग में जाट कॉलेज रोहतक, गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-14 गुरुग्राम, आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी और बीएलजेएस कॉलेज तोशाम ने शानदार प्रदर्शन किया। अंग्रेजी वाद-विवाद के अलग-अलग वर्ग में गवर्नमेंट महिला कॉलेज रोहतक, डीएएवी सेंचुरी फरीदाबाद, जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत और केएलपी कॉलेज रेवाड़ी ने बाजी मारी। भाषण संस्कृत में यूटीडी एमडीयू रोहतक प्रथम, गवर्नमेंट कॉलेज भिवानी द्वितीय रहा। संस्कृत श्लोक उच्चारण में प्रथम गवर्नमेंट महिला कॉलेज अटेली प्रथम, वैश्य कॉलेज भिवानी द्वितीय रहा।
क्विज में एचएल गोयल गवर्नमेंट कॉलेज तावड़ू गुरुग्राम प्रथम, गवर्नमेंट कॉलेज सतनाली महेंद्रगढ़ द्वितीय रहा। आन स्पॉट पेंटिंग में गवर्नमेंट कॉलेज गोहाना प्रथम और यूटीडी एमडीयू दूसरे स्थान पर रहा। पोस्टर मेकिंग में केएल मेहता डीएन कॉलेज फरीदाबाद प्रथम और केएलपी कॉलेज रेवाड़ी दूसरे स्थान पर रहा। रंगोली में डीएवी सेंचुरी कॉलेज फरीदाबाद प्रथम और केएल मेहता डीएन कॉलेज फरीदाबाद दूसरे स्थान पर रहा।
क्ले मोल्डिंग में केएल मेहता डीएन कॉलेज फरीदाबाद प्रथम, डीएवी सेंचुरी फरीदाबाद द्वितीय रहा। कोलाज मेकिंग में श्रीलालनाथ हिंदू कॉलेज रोहतक प्रथम, बीएलजेएस कॉलेज तोशाम दूसरे स्थान पर रहा। काटूर्निंग में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत प्रथम और गवर्नमेंट पीजी कॉलेज गोहना दूसरे स्थान पर रहा। बेस्ट ऑफ वेस्ट में डीएवी सेंचुरी कॉलेज फरीदाबाद प्रथम, जेएलएन कॉलेज फरीदाबाद द्वितीय रहा। फोटोग्राफी में बीएलजेएस भिवानी प्रथम और अहीर कॉलेज रेवाड़ी की टीम दूसरे स्थान पर रही।