फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Inter-caste marriage was done four years ago, now will contest panchayat elections

चार साल पहले किया था अंतरजातीय विवाह, अब लड़ेंगी पंचायत चुनाव

Thu, 20 Oct 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Inter-caste marriage was done four years ago, now will contest panchayat elections
सिसरौली गांव में पंचायत चुनाव को लेकर बैठक करते ग्रामीण। संवाद
पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में सियासी माहौल गरमाने लगा है। गांव सिसरौली में नया समीकरण उभर रहा है। चार साल पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाली 24 वर्षीय वैशाली सरपंच पद का चुनाव लड़ेंगी। क्योंकि गांव में सरपंच का पद एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है, जबकि उनके पति सामान्य वर्ग से हैं।
विज्ञापन

लाखनमाजरा ब्लॉक के गांव सिसरौली की जनसंख्या 999 के करीब है, जिसमें 302 एससी तो 54 बीसी समुदाय से हैं। बाकी सामान्य वर्ग के नागरिक हैं।
20 साल पहले गांव में सरपंच का पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ था। उस समय बलवान सिंह को सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया था। पिछले तीन चुनाव में सरपंच पद अनारक्षित रहा। इतना ही नहीं, पहले ड्रॉ में भी सरपंच पद अनारक्षित था, लेकिन चुनाव की तिथि टलने के बाद दोबारा ड्रॉ हुआ तो गांव में सरपंच का पद एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हो गया। सामान्य वर्ग बाहुल्य गांव में अब प्रेम विवाह करने वाली वैशाली को चुनाव में उतारने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

आर्य समाज मंदिर में किया था प्रेम विवाह
वैशाली के पति विशाल ने बताया वह भिवानी में नौकरी करता था। जबकि वैशाली अपने मामा के घर रहती थी। 12वीं पास वैशाली व विशाल ने प्रेम की डगर पर आगे बढ़ते हुए 2018 में आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। बेहद सामान्य वर्ग से विशाल के परिवार ने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा। अब गांव में परिवार व पाने के लोगों के आग्रह पर उसकी पत्नी वैशाली सरपंच पद का चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल स्टेडियम में उगी हैं झाड़ियां, वाल्मीकि मोहल्ले की गलियों में भरता है पानी
वैशाली के पति विशाल ने बताया कि गांव में सरपंच सज्जन सिंह ने काम तो कराये हैं, लेकिन खेल स्टेडियम के अंदर घास व झाड़ियां उगी हैं। जबकि वाल्मीकि मोहल्ले में मामूली बारिश होते ही गलियों में पानी भर जाता है। चुनाव जीतते ही दोनों काम प्राथमिकता से करवाए जाएंगे।

सिसरौली की खबर में वर्जन
शादी के बाद महिला की जाति में कोई बदलाव नहीं आता। ऐसे में सामान्य जाति के युवक से शादी करने वाली महिला अगर एससी समुदाय से है तो वह एससी वर्ग के लिए आरक्षित सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ सकती है।
जितेंद्र शर्मा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed