{"_id":"6a29c7bd16325b5720028580","slug":"instructions-issued-for-the-measurement-of-the-corporations-vacant-lands-rohtak-news-c-197-1-snp1003-155257-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: निगम की खाली जमीनों की पैमाइश के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: निगम की खाली जमीनों की पैमाइश के दिए निर्देश
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। नगर निगम की आय बढ़ाने, निगम संपत्तियों को सुरक्षित करने और अवैध निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से मेयर राजीव जैन ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय में भवन शाखा के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने नक्शा मंजूरी प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए।
मेयर ने कहा कि व्यावसायिक भवनों के नक्शों की स्वीकृति में देरी के कारण कई बार लोग बिना अनुमति निर्माण शुरू कर देते हैं। जिसे रोकने के लिए प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध किया जाए।
बैठक में नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों के बेहतर उपयोग और सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। मेयर ने बताया कि निगम क्षेत्र में करीब 246 एकड़ भूमि उपलब्ध है। इसमें से वर्तमान में केवल 180 एकड़ भूमि ही उपयोग में लाई जा रही है।
विज्ञापन
बैठक में सभी खाली जमीनों की एजेंसी के माध्यम से पैमाइश कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही जमीनों की चहारदीवारी कर अतिक्रमण से सुरक्षित किया जाएगा। इस कार्य के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।
मेयर ने कहा कि एनसीआर में शामिल होने के कारण सोनीपत में भविष्य में बड़े विकास और निवेश की संभावनाएं हैं। ऐसे में निगम भूमि का संरक्षण और योजनाबद्ध उपयोग आवश्यक है।
बैठक में नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, सहायक आयुक्त मीतू धनखड़, वरिष्ठ नगर योजनाकार महिपाल, भवन निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, सहायक नगर योजनाकार देवेंद्र खासा, मंजीत दहिया और राजबीर पटवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।