फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Instead of Bhiwani, Hansi and Hisar, Kisan and Gorakhdham Express will pass through Jind

Rohtak News: भिवानी, हांसी और हिसार के बजाय वाया जींद होकर गुजरेंगी किसान व गोरखधाम एक्सप्रेस

Sun, 25 Aug 2024 05:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Instead of Bhiwani, Hansi and Hisar, Kisan and Gorakhdham Express will pass through Jind
24सीटीके14..रेलवे स्टेशन। संवाद
रोहतक। किसान और गोरखधाम एक्सप्रेस 26 अगस्त तक भिवानी, हांसी और हिसार के लिए रवाना नहीं होगी। हिसार लाइन पर काम चलने की वजह से रूट को डायवर्ट किया गया है। दिल्ली रेलवे मंत्रालय ने पत्र जारी कर यह जानकारी दी है। इन ट्रेनों को वाया जींद से गुजारते हुए ही गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

18वीं शताब्दी में तैयार रेलवे स्टेशन आज जंक्शन बना हुआ है। यहां गोहाना, जींद, रेवाड़ी, भिवानी, दिल्ली की ओर गाड़ियों का आवागमन होता है। 30 हजार से अधिक यात्री रोजाना यात्रा करते हैं। परिवहन की दृष्टि से यह रेलवे स्टेशन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि पीजीआईएमएस व कई विश्वविद्यालय व शैक्षणिक संस्थान होने के चलते काफी संख्या में मरीजों और विद्यार्थियों का भी आवागमन होता है। स्टेशन से रोजाना 80 से ज्यादा एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। ऐसे में रोजाना किसान व गोरखधाम एक्सप्रेस में दोनों तरफ से 40 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जींद की तरफ रूट डायवर्ट होने के कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय के बजाय देरी से चलेगी। यात्रियों को 26 अगस्त तक समस्या का सामना करना पड़ेगा। 27 अगस्त से दोनों ट्रेनें सुचारू रूप से अपने रूट पर ही चलेंगी।
विज्ञापन

मुख्यालय से रूट डायवर्ट करने का आदेश आया है। हिसार लाइन पर काम चल रहा है, इसी कारण रूट डायवर्ट किए गए हैं।
-बलराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed