फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Inner Wheel Club sends Rakhis for brave soldiers.

Rohtak News: इनरव्हील क्लब ने भेजीं वीर जवानों के नाम राखियां

Mon, 24 Aug 2026 08:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 24 Aug 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
Inner Wheel Club sends Rakhis for brave soldiers.
41-इनरव्हील रोहतक को 11 फुट लंबी राखी भेंट करते मॉडल स्कूल महम के ​शिक्षक। स्रोत: स्कूल
रोहतक। इनरव्हील रोहतक के सौजन्य से मॉडल स्कूल महम ने देश की सरहदों पर तैनात वीर जवानों के लिए एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश के माध्यम से राखियां भेजीं। मॉडल स्कूल महम के प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा व अध्यापक विनोद खत्री एवं कामिनी ने बेटियों के साथ मिलकर जवानों के लिए राखियां सौंपीं। ब्रिगेडियर राम नरेश एवं कर्नल अनिल चौधरी और सभी जवानों को बच्चों ने राखियां बांधीं। उन्होंने सभी बच्चों एवं उपस्थित सदस्यों को उपहार और चॉकलेट देकर सम्मानित किया। विद्यार्थी अंश खत्री ने 11 फीट लंबी राखी इनरव्हील क्लब को भेंट की। क्लब की अध्यक्ष विजय बल्हारा, उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता, सचिव डॉ. किरण सोनी, आईएसओ मंजू बिंदल, कोषाध्यक्ष विंपी गुलाटी, एडिटर एकता एवं बीना कौशिक (सीडब्लूसी की पूर्व सदस्य) उपस्थित रहीं। इनरव्हील की अध्यक्ष विजय बल्हारा ने बेटों और बेटियों को इनरव्हील लोगो वाली फ्लास्क और अंश खत्री को पेन भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसकी मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के चेयरपर्सन एवं उपायुक्त सतबीर सिंह, उपाध्यक्ष राम अवतार गुप्ता एवं सचिव राजेश सहगल ने सराहना की। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य रामनिवास हुड्डा एवं पवन आहूजा व विजय बल्हारा ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed