फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   INLD should apologize to the Agarwal community or else we will protest: Rahul

इनेलो अग्रवाल समाज से माफी मांगे नहीं तो करेंगे प्रदर्शन : राहुल

Wed, 03 Jun 2026 09:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 03 Jun 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
INLD should apologize to the Agarwal community or else we will protest: Rahul
30-पत्रकारों से बात करते भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल जैन व अन्य। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। इनेलो के प्रदर्शन में समाज विशेष पर की गई टिप्पणी और एसपी को अपशब्द कहना निंदनीय है। राजनीतिक स्तर पर विचारधारा अलग हो सकती है मगर बोलते समय शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। इनेलो अग्रवाल समाज से दो दिन में माफी मांगे।
ऐसा नहीं करने पर इनेलो पार्टी के प्रदेशस्तरीय कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह कहना है भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल जैन का। वह बुधवार को ग्रीन रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि संविधान के तहत हमें कुछ भी कहने का अधिकार है। इसका अर्थ किसी को भी कुछ भी कहना नहीं है। राजनेता किसी समाज को कमजोर न समझें। हमारा समाज भी कमजोर नहीं है। कोई अपशब्द कह कर चला जाएगा और हम मूक दर्शक बन कर देखते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीतिक तौर पर नेता चाहे किसी भी दल से हों लेकिन मर्यादित रहना चाहिए। समाज या जाति विशेष को लक्ष्य बनाकर टिप्पणी करना गलत है। इस तरह की घटना पहले भी हुई है। अब फिर वही हुआ है। क्या हम इंतजार करते रहे हैं कि कोई हमें मार डाले।

पार्टी के मुखिया इस मामले में संज्ञान लें व अपने विधायक के खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही समाज से लिखित में माफी मागें। ऐसा नहीं होने पर आने वाले चुनाव में पार्टी को बड़ा खामियाजा उठाना पड़ेगा। इस मौके पर समाज के अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed