{"_id":"5ef8f6cb8ebc3e42ff642c3e","slug":"inld-s-rohtak-light-chairman-joins-jjp-abhay-drank-tea-at-the-house-of-kalanaur-jjp-and-kundu-s-uncle-rohtak-news-rtk561596140","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो के रोहतक हलका अध्यक्ष जजपा में शामिल, अभय ने जजपा के कलानौर हलकाध्यक्ष और कुंडू के चाचा के घर पी चाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो के रोहतक हलका अध्यक्ष जजपा में शामिल, अभय ने जजपा के कलानौर हलकाध्यक्ष और कुंडू के चाचा के घर पी चाय
विज्ञापन
जजपा के कलानौर हलका अध्यक्ष मनोज बालंद के आफिस में चाय पर चर्चा करते इनेलो नेता अभय चौटाला।
- फोटो : RohtakCity
प्रदेश की सियासी राजधानी रोहतक में कोरोना काल के बावजूद छुट्टी के दिन रविवार को राजनीतिक माहौल गरम रहा। इनेलो के रोहतक से हलका अध्यक्ष रहे डॉ. नरेंद्र राठी जहां गुरुग्राम जाकर अजय चौटाला की मौजूदगी में जजपा में शामिल हो गए। वहीं, इनेलो नेता अभय चौटाला ने एक दिन में भाजपा नेता धर्मपाल मकड़ौली, जजपा के कलानौर हलका अध्यक्ष मनोज बालंद व महम से विधायक बलराज कुंडू के चाचा जगत सिंह कुंडू के घर चाय पर सियासी चर्चा की। हालांकि जगत सिंह पहले से इनेलो में शामिल हैं।
इनेलो के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नफे सिंह लाहली ने बताया कि शनिवार को पार्टी आला कमान की तरफ से पार्टी नेता अभय चौटाला का प्रोग्राम आया। प्रोग्राम के तहत अभय सिंह चौटाला को पार्टी के लंबे समय तक विधायक रहे व पूर्व जिला अध्यक्ष बलवंत मायना के पौत्र पुनीत मायना की शादी में शामिल होना था। इसी के चलते पार्टी के पुराने पदाधिकारी रह चुके धर्मपाल मकड़ौली, जजपा के कलानौर से हलका अध्यक्ष मनोज बालंद व पार्टी के ही पदाधिकारी जगत सिंह कुंडू के आवास पर चाय का प्रोग्राम तय हुआ। जगत सिंह कुंडू महम के विधायक बलराज कुंडू के सगे चाचा हैं। कार्यक्रम के तहत अभय चौटाला सेक्टर 1 स्थित धर्मपाल मकड़ौली के आवास पर पहुंचे, जहां धर्मपाल के बेटे बलराम मकड़ौली भी मौजूद थे। वहां से चाय के प्रोग्राम के बाद हिसार रोड स्थित मनोज बालंद के आफिस में चाय का प्रोग्राम हुआ। मनोज के आफिस में ताजबीर शिमली भी मौजूद रहे। वहां से भिवानी चुंगी स्थित जगत सिंह कुंडू के आवास पर चाय का प्रोग्राम हुआ। इसके बाद अभय पुनीत मायना की शादी में शामिल हुए।
मैं जजपा का पक्का सिपाही हूं
दोपहर इनेलो जिला अध्यक्ष नफे सिंह लाहली का फोन आया। पूछा कहां हो। मैंने कहा आफिस में हूं। इसके बाद अभय सिंह चौटाला आ गए। उनसे पुराने रिश्ते रहे हैं। मुलाकात के समय सियासी बातें हुई, लेकिन मैं जजपा का पक्का सिपाही हूं और रहूंगा।
विज्ञापन
- मनोज बालंद, हलका अध्यक्ष कलानौर।
इनेलो के रोहतक हलके के अध्यक्ष रहे डॉ. नरेंद्र राठी रविवार को गुरग्राम में पार्टी नेता अजय चौटाला की मौजूदगी में जजपा में शामिल हुए हैं। इससे पहले जिप पार्षद जेपी भाली व धर्मबीर भी पार्टी में आ चुके हैं। मनोज बालंद के घर अभय चौटाला की चाय प्रोग्राम के बारे में मुझे कुछ पता नहीं है। न मनोज से बात हुई है।
- राजेश सैनी, शहरी इकाई के जिला अध्यक्ष, जजपा

गुरुग्राम में अजय चौटाला की मौजूदगी में जजपा में शामिल होते इनेलो के रोहतक हलका अध्यक्ष डा. नरेंद- फोटो : RohtakCity